फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लव मैरिज करने की मिली खौफनाक सजा, इतना मारा कि सिर के बाल व खाल गायब

Mon, 06 Feb 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
दलित युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
22 साल के युवक को अपनी मर्जी से शादी करने की सजा अपनी जान देकर गंवानी पड़ी और क्रूरता ऐसी जिसने सभी को हिला कर रख दिया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
दलित युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के हिसार का है, जहां मिलगेट एरिया के अमन नगर के साढे़ 22 साल के युवक राजेश कुमार उर्फ अमरजीत की हत्या कर दी गई है। उसका शव शनिवार सुबह मिर्जापुर धांसू रेलवे ट्रैक के पास मिला। वह दो दिन से लापता था। दलित युवक ने सवा साल पहले एक प्रभावशाली बिरादरी की लड़की से लव मैरिज की थी। परिजन इसे ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए राजेश की पत्नी के परिजनों पर हत्या का संदेह जता रहे हैं। परिजनों को सुबह गेट पर एक धमकी भरा पत्र मिला। 
विज्ञापन

3 of 7
दलित युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मिलगेट एरिया के अमन नगर के राकेश कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई राजेश ने 23 अक्टूबर 2015 को प्रभावशाली बिरादरी की लड़की से लव मैरिज की थी। लड़की के परिजन शादी से खुश नहीं थे और मां-बाप कभी उनके यहां नहीं आये। बल्कि उसके परिजन व उनके करीबी दो-तीन बार जान से मारने की धमकी देकर गए थे। हमने बात को हल्के में लिया। राजेश का पांच महीने का बेटा है तरुण। तरुण पैदा होने पर आयोजित जलवा जश्न में डांस फ्लोर पर राजेश की पत्नी के तीन परिजनों ने हंगामा किया था और राजेश को देख लेने की धमकी दी थी। इसके अलावा बाद में उस परिवार के करीबी दो लोगों ने आकर भी देख लेने की धमकी दी थी। 

4 of 7
दलित युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
गांव मिर्जापुर-धान्सू रेल मार्ग पर एक किलोमीटर दूर शनिवार सुबह किसी राहगीर ने रेलवे कर्मी को शव पड़ा होने की सूचना दी। उसके बाद रेलवे थाना पुलिस के पास मामला पहुंचा। रेलवे थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शव रेलवे ट्रैक के नीचे जमीन पर मिला। मृतक के गले पर नीले निशान हैं, जिससे लगता है कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके अलावा मृतक की खोपड़ी लहूलुहान है और सिर के बाल व काफी खाल गायब है। हालांकि रविवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ हो पाएगी। बाद में सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन

5 of 7
दलित युवक की हत्या
2 फरवरी से लापता था राजेश
राजेश दो फरवरी की शाम पांच बजे परिजनों को यह कहकर निकला था कि वह किसी से पैसे लेने जा रहा है। राकेश ने बताया कि राजेश न लौटा तो उनको चिंता हुई और रात नौ बजे उसने भाई से मोबाइल फोन पर संपर्क किया। मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। उसने कई बार फोन नंबर मिलाया। बेल जाती रही, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। रात 12 बजे भाई का फोन स्विच ऑफ आया। उसके बाद आज तक फोन पर संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ ही आता रहा।
विज्ञापन

6 of 7
दलित युवक की हत्या
परिजनों को बाद में पता चली लव मैरिज की बात
अमन नगर के राकेश कुमार ने बताया कि राजेश की कब युवती से मुलाकात हुई। इस बारे में हमें कुछ नहीं पता। लव मैरिज के बाद सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद मिलगेट चौकी पुलिस ने उन्हें मामले से अवगत कराया था। मैरिज के बाद से राजेश व उसकी पत्नी घर में ही रह रहे थे। पांच महीने पहले राजेश की पत्नी को बेटा हुआ। राजेश नाममात्र पढ़ा लिखा था, जबकि उसकी पत्नी टेन प्लस टू पास है। मृतक के परिजनों को घर के मेन गेट के पास शनिवार सुबह एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें लिखा है कि एक तो कर लिया काबू, अब बारी तेरी बहन की। नीचे राजेश की पत्नी के कुनबे के एक युवक का नाम लिखा है। परिजनों ने यह पत्र पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दलित युवक की हत्या
तीन भाई-बहनों में मंझला था राजेश
मृतक तीन भाई-बहनों में मंझला था। उससे बड़ा भाई राकेश और छोटी बहन नीलम हैं। राजेश के पिता ओमप्रकाश राजमिस्त्री हैं। राजेश अपने घर के अगले हिस्से में चाय की दुकान चलाता था। ओमप्रकाश मूल रूप से जिले के गांव खेदड़ के रहने वाले हैं। वे 17 साल से परिवार सहित अमन नगर में रह रहे हैं।

आलोक कुशवाहा मर्डर की याद ताजा
राजेश के मर्डर से शहर के बहुचर्चित आलोक कुशवाहा मर्डर की याद ताजा हो गई है। आलोक का मर्डर बस अड्डे के सामने नीलकंठ होटल के एक कमरे में किया गया था। आलोक ने जयपुर की एक मुस्लिम युवती से लव मैरिज की थी। आलोक के परिजनों ने लवमैरिज करने वाली युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें