18 साल की लड़की को प्यार करने की सजा अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। उसके साथ ऐसी क्रूरता की गई कि सबको हिलाकर रख दिया, देखिए तस्वीरें।
2 of 8
रोहतक में ऑनर किलिंग
घटना हरियाणा के रोहतक की है। लघु सचिवालय के सामने सरेआम लड़की को गोलियों से भून दिया गया। यही नहीं उसे बचाने के लिए आए एसआई को भी गोली मारी गई, जिससे उनकी जान चली गई। वहीं लड़की के साथ आई हेड कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए लड़की के पति की मां और भाई की जान बचा ली। दूसरी जाति में शादी करने पर ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। लड़की के परिजनों पर ही आरोप लगे हैं।
3 of 8
रोहतक में ऑनर किलिंग
भीड़भाड़ वाले इलाके सोनीपत रोड पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन यह पूरी घटना रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायलों को आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लड़की बुधवार को करनाल के नारी निकेतन से रोहतक की जुवेनाइल कोर्ट में गवाही देने के लिए आई थी।
4 of 8
रोहतक में ऑनर किलिंग
सिंहपुरा कलां गांव निवासी रिंकू उर्फ दिनेश ने बताया कि उसके भाई सोमी ने एक साल पहले रोहतक के सूर्य नगर निवासी ममता से लव मैरिज की थी। लड़की के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे, तो मामला कोर्ट तक पहुंचा। लड़की की उम्र तब 18 वर्ष से कम थी, इसलिए कोर्ट ने उसे करनाल के नारी निकेतन भेज दिया था। लड़के को और रिटायर्ड फौजी पिता को जेल भेज दिया गया था। बुधवार को इसी मामले में लड़की की रोहतक की जुवेनाइल कोर्ट में गवाही थी।
5 of 8
रोहतक में ऑनर किलिंग
सुबह के समय लड़की ममता को गवाही के लिए करनाल के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र, हेड कांस्टेबल सुशीला रोहतक लेकर पहुंचे थे। इसी बीच लड़के की मां प्रमिला और भाई रिंकू भी लघु सचिवालय में पहुंच गए थे। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे कोर्ट में बयान देने के बाद पुलिस के साथ लड़के की मां-भाई, लड़की लघु सचिवालय के गेट नंबर दो से बाहर निकल रहे थे। सड़क पार करते ही एसपी कार्यालय से 285 और महिला थाने से 170 कदम की दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने ममता और एसआई को गोली मार दी।
विज्ञापन
6 of 8
रोहतक में ऑनर किलिंग
जैसे ही हमलावर लड़के के भाई रिंकू और मां प्रमिला को गोली मारने लगा, सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल सुशीला ने मां और बेटे को नीचे गिरा दिया, जिससे वह बच गए। हत्यारे हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। लड़के के भाई रिंकू ने बताया कि उसका भाई जेल में है। भाई के ससुराल वालों की शिकायत पर उसे करीब सात महीने पहले जेल हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी भाभी के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
7 of 8
रोहतक में ऑनर किलिंग
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। सीसीटीवी में हत्या आरोपी कैद हो गए हैं, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। ममता और सोमी का का प्रेम विवाह कराने वाले पंडित के बारे में जानकारी हाथ लगी है। पंडित से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। प्रॉपर्टी डीलिंग करते करते सोमी ममता से दिल लगा बैठा था। यहीं नहीं दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की भी कसम खा ली थी। कई बार दोनों की परिजनों ने पिटाई भी की थी। मगर दोनों ने एक-दूसरे से मिलना नहीं छोड़ा था।
सोमी की मां सरोज ने बताया कि इंटर की पढ़ाई के बाद बेटे ने गद्दीखेड़ा गांव में प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय खोला हुआ था। इस दौरान ममता भी गांव में कुछ दिन रहने के लिए गई हुई थी। ममता के घर के पड़ोस में ही सोमी का कार्यालय था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इस दौरान एक-दूसरे से मिलते थे। पता चलने पर ममता के परिजनों ने उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। आरोप है कि कई बार सोमी और ममता की पिटाई भी की गई। मगर वह नहीं माने। वर्ष 2017 में दोनों ने रोहतक के ही मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। मगर लड़की के परिजनों को यह स्वीकार नहीं था।