बहन की लवमैरिज से गुस्साए सगे भाई के सिर पर खून सवार हुआ और उसने बहन और जीजा को गोलियों से भून डाला। वारदात, पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुई।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें
2 of 5
बहन और जीजा को गोलियों से भून डाला
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव महदीपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक भाई ने दिनदहाड़े अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला बहन और जीजा का कत्ल कर दिया। अमृतसर पुलिस ने आरोपी भाई समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें
3 of 5
अमृतसर पुलिस ने आरोपी भाई समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम हरजिंदर सिंह वासी मयादिया कलां तहसील अजनाला अपनी पत्नी रजवंत कौर के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां से अपने फूफा झिरमल सिंह के पास पंधेर खुर्द जा रहा था। फतेहगढ़ चूड़ियां से थोड़ी दूर रजवंत कौर के सगे भाई गुरजीत सिंह वासी हरड़ खुर्द ने कार से उनके मोटरसाइकिल का पीछा किया और अपने दोस्तों के साथ 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से रजवंत कौर और हरजिंदर सिंह पर गोलियां चला दीं।
ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें
4 of 5
अमृतसर पुलिस ने आरोपी भाई समेत तीन लोगों पर किया मामला दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फूफा झिरमल सिंह वासी पंधेर खुर्द ने बताया कि हरजिंदर सिंह और रजवंत कौर ने अदालत में अंतरजातीय विवाह किया था। रजवंत कौर का भाई गुरजीत इससे खुश नहीं था।
ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें
5 of 5
एसएसपी जसदीप सिंह सैनी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
गुरजीत सिंह ने पहले भी अपनी बहन और जीजा को मार देने की धमकी दी थी। शनिवार को दोनों के कत्ल के बाद गुरजीत साथियों संग फरार हो गया। एसएसपी जसदीप सिंह सैनी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।