फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज का खौफनाक अंजाम, भाई-मां और मामा बने हैवान

Tue, 06 Sep 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
बहन ने लव मैरिज की तो भाई ने कत्ल कर दी - फोटो : अमर उजाला
18 साल की युवती ने ब्वॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन उसे खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ा। भाई, मां और मामा ने मिलकर कत्ल कर दी। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बहन ने लव मैरिज की तो भाई ने कत्ल कर दी - फोटो : अमर उजाला
वारदाज पंजाब के पटियाला में अंजाम दी गई। बहन ने परिवार की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे उसका भाई नाराज था। देर रात उसने मां और मामा के साथ मिलकर बहन को तेजधार हथियारों से काट डाला। मृतका की पहचान मंजीत कौर के रूप में हुई। उसने छिपकर शादी की थी। जब कोर्ट मैरिज के दस्तावेज जब डाक के जरिये उसके घर पहुंचे, तो परिवार वाले हैरान रह गया। गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
बहन ने लव मैरिज की तो भाई ने कत्ल कर दी - फोटो : अमर उजाला
भाई फरार, क​थित पति हुआ गिरफ्तारः वारदात के बाद से आरोपी भाई फरार है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाने के इंचार्ज जसविंदर सिंह टिवाना ने बताया कि आरोपी भाई रेहड़ी चलाता है और लेबर का काम भी करता था। मनजीत कौर का पति बेअंत सिंह भी लेबर का ही काम करता है। जिसे दोपहर तक पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्ट के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी। फिलहाल भाई की तलाश में छापेमारी जारी है।

4 of 6
बहन ने लव मैरिज की तो भाई ने कत्ल कर दी - फोटो : अमर उजाला
मां ने पुलिस को फोन कर सूचना दीः सुबह मंजीत कौर की मां रानी ने पुलिस कंट्रोल रूम में बेटी के कत्ल करने की सूचना दी और बताया कि किसी ने हत्या कर दी। वारदात की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से मंजीत की मां रानी ने कहा कि उसका भाई यानी बेटी का मामा जसवीर सिंह बेकसूर है। मौके पर मिले सबूत से साबित हुआ कि कत्ल में मां रानी, भाई भैरो और मामा जसवीर शामिल हैं। पुलिस ने मामा जसवीर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

5 of 6
बहन ने लव मैरिज की तो भाई ने कत्ल कर दी - फोटो : अमर उजाला
मां के चेहरे पर गम नहीं थाः पुलिस के मुताबिक, मंजीत के कत्ल के समय घर में मां और मामा थे। इन लोगों ने पुलिस से कहा कि शोर या चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। तेजधार हथियार से इतनी तेजी से वार हुआ कि खून के छींटे छत और दीवारों पर थे। बावजूद मां और मामा ने खुद को अनजान बताया। मां रानी ने बार-बार अपना बयान बदलने के कारण पुलिस का शक और भी बढ़ गया। उसने पहले कहा कि भैरो झगड़े के कुछ देर बाद चला गया। पुलिस को कत्ल की सूचना देने के बाद रानी के चेहरे पर गम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बहन ने लव मैरिज की तो भाई ने कत्ल कर दी - फोटो : अमर उजाला
केयर टेकर था परिवारः बताया जा रहा है कि मंजीत के पिता भोला राम की 17 साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी तीन बेटियां और बेटा भैरो है। दो बेटियां और भैरो शादीशुदा हैं। ढाई साल तक रानी केयर टेकर के तौर पर बेटी के साथ रही थी। इस दौरान मंजीत बुटीक में काम करने लगी। जहां बेअंत और मंजीत कौर के बीच पहचान और प्यार हुआ। दो महीने पहले बुटीक के मालिक विदेश जाने लगे तो मंजीत और उसकी मां रानी को केयर टेकर के तौर पर अपनी कोठी में रख लिया, ताकि घर की देखभाल कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें