अपने ही आपनों के कातिल बन जाए तो इंसान क्या करे। वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष गुप्ता की हत्या के मामले में चौंकाने वाला सच खुलकर सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 6
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के हिसार में एसपी आवास के पास मंगलवार को हुए इस हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बुधवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस करके हिसार रेंज के आईजी ओपी सिंह ने बताया कि सुभाष गुप्ता की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उन्हीं के समधी पवन बंसल ने कराई थी। सुभाष के बेटे और उनकी बहू पवन बंसल की बेटी के बीच चल रहा विवाद इसका कारण बना।
विज्ञापन
3 of 6
हिसार में सीनियर वकील की हत्या
हत्या पवन बंसल ने अपने ही कार शोरूम में काम करने वालों से कराई। आरोपियों में नरेश, सुनील, कुलदीप, विकास और कुनाल शामिल थे। नरेश ने पहले रेकी की और उसके बाद सुनील को पूरी सूचना दी। सुनील ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुभाष गुप्ता पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने अब पवन बंसल, नरेश और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुलदीप, विकास और कुनाल फरार हैं।
4 of 6
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पवन बंसल ने बताया कि उसकी बेटी की सुभाष गुप्ता के बड़े बेटे रोज गुप्ता से हो रखी है। रोज गुप्ता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। जिसके चलते रोज गुप्ता की पत्नी पिछले काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों में कई दफा पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
5 of 6
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पवन बंसल ने इससे पहले हुई पंचायत में सुभाष गुप्ता को धमकी भी दी थी। इसी बीच मंगलवार को हिसार कोर्ट में सीनियर वकील 61 साल के सुभाष गुप्ता को उनका चालक लक्ष्मी नारायण करीब 4:00 बजे उन्हें कोर्ट से घर ला रहा था, तभी शहीद स्मारक के सामने एक बाइक सवार अचानक आगे आया तो गाड़ी के ब्रेक लगाने पड़े। वहां दो इंडेवर गाड़ी खाली खड़ी थीं।
जैसे ही लक्ष्मी नारायण ने गाड़ी रोकी 7-8 युवक डंडे लेकर दौड़ते हुए आए और गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। शीशे तोड़ने के बाद उन्होंने गुप्ता पर डंडों से प्रहार किए। इसी बीच एक युवक ने सुआनुमा हथियार से उन पर कई वार किए और फरार हो गए। जहां बदमाश एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लहूलुहान एडवोकेट को एक निजी अस्पताल ने जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।