ये हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया का जीजा है, जिसने पहले हर्षिता का रेप किया और फिर जेल में रहते हुए उसका मर्डर करवा दिया। देखिए
विज्ञापन
2 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या उसके जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला ने चार प्रोफेशनल शूटरों से कराई थी। पुलिस ने दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दिनेश ने स्वीकार किया है कि दिल्ली में उस पर चल रहे हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामलों में सजा के डर से उसने हर्षिता की हत्या करा दी।
4 of 7
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया की हरियाणवी सिंगर गीता उर्फ हर्षिता दहिया की हत्या मामले में पानीपत पुलिस आरोपी दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा।
विज्ञापन
5 of 7
harshita dahiya
- फोटो : facebook
कोर्ट ने कराला का चार दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। दिनेश ने प्रारंभिक पूछताछ में ही हर्षिता की हत्या की बात को स्वीकार कर लिया। दिनेश ने पूछताछ में बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली के कंझावला और नरेला थाना में दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Harshita Dahiya Murder
हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामले में हर्षिता ही मुख्य गवाह थी। दिल्ली कोर्ट में इन मामलों में जल्द ट्रायल शुरू होना था। इन मामलों में हर्षिता गवाही न दे सके इसलिए अपने साथियों से उसकी 17 अक्तूबर को चमराड़ा के पास हत्या करवा दी।
दो नहीं, चार हमलावर थे शामिल
एसपी ने बताया की दिनेश ने वारदात को अंजाम देने में चार साथियों का नाम बताया है। उसने कबूल किया है कि वारदात को अंजाम देने वाले इसके साथी अन्य कई वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। दिनेश प्रोफेशनल अपराधी है। उस पर इससे पहले दिल्ली, सोनीपत, झज्जर और जींद में हत्या, डकैती व लूट के 12 मुकदमे दर्ज हैं।