फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर बंद पड़ी फैक्ट्री में रातभर दुष्कर्म, ढूंढ रहे भाई ने देख लिया फिर...

Thu, 20 Jul 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
rape
घटना हरियाणा के हांसी की है। एक लड़की को 2 युवकों ने घर से अगवा किया और पास के बंद पड़ी फैक्ट्री में ले गए। रातभर दुष्कर्म किया तभी सुबह 4 बजे ढूंढ रहे भाई ने देख लिया।
विज्ञापन

2 of 7
रेप - फोटो : DEMO Pics
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने कहा कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी ने देखा कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री चारपाई पर नहीं है तो उन्होंने परिजनों को बताया। आरोप है कि वह रात के समय पड़ोस में पूछताछ करने गए, लेकिन पुत्री का पता नहीं चला।
विज्ञापन

3 of 7
रेप - फोटो : DEMO Pics
रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने पुत्री के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। सारी रात जब पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजन स्वयं उसकी तलाश करने लगे। तड़के करीब 4 बजे उन्हें क्षेत्र में एक बंद पड़ी गद्दे की फैक्ट्री से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी।

4 of 7
रेप - फोटो : DEMO Pics
तुरंत किशोरी के दोनों भाई फैक्टरी में पहुंचे। वहां दिनेश और उसका साथी मौजूद थे। इस दौरान किशोरी के भाइयों और आरोपियों में हाथापाई हो गई। इस दौरान किशोरी टायलेट में थी। मारपीट के दौरान दिनेश की लात टायलेट की दीवार को लग गई।
विज्ञापन

5 of 7
जर्जर हालत के चलते टायलेट की दीवार और छत किशोरी पर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गई। किशोरी को मलबे से निकाल कर नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घायल किशोरी के दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
किशोरी के दोनों भाई घायल हैं। पुलिस ने एक आरोपी दिनेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट-8 के तहत रेप और हत्या का केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे आरोपी सुखदेव के खिलाफ तथ्यों को छिपाने और पता होने के बावजूद आरोपी के बारे में जानकारी नहीं देने के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेप - फोटो : DEMO Pics
सिटी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि आरोपी का लड़की के परिजनों के घर आना-जाना था। वह उसी कालोनी में रहता है। दोनों पक्षों में हुई धक्का-मुक्की के चलते शौचालय की दीवार गिरने से युवती की मलबे में दबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें