फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की खिड़की से बाहर गिरी बच्ची, 3 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

Sat, 15 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
झज्जर में खिड़की से गिरी बच्ची, स्कूल बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
स्कूल बस घर छोड़ने के लिए आ रही थी, अचानक बच्ची खिड़की से गिर गई और बस ने उसे कुचल दिया। करीब 3 घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
झज्जर में खिड़की से गिरी बच्ची, स्कूल बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा में झज्जर जिले के गांव रईया की है। यहां स्थित एक निजी स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची की बस की खिड़की से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। दुघर्टना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। जैसे ही गांव वालों को खबर मिली, काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और स्कूल प्रशासन, चालक के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए शव के साथ सड़क पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

3 of 7
झज्जर में खिड़की से गिरी बच्ची, स्कूल बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना का पता चलने पर आनन-फानन में डीएसपी हंसराज, डीएसपी राजीव कुमार, एसएचओ दयाचंद सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्कूल बस के चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण, परिजन स्कूल प्रशासन और चालक को मौके पर बुलाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात पर अड़े रहे।

4 of 7
झज्जर में खिड़की से गिरी बच्ची, स्कूल बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन से जुड़े व्यक्ति मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण और परिजन शव को मौके से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया, ताकि किसी तरह की अन्य अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों द्वारा स्कूल के अलावा गांव के प्रमुख रास्तों पर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
झज्जर में खिड़की से गिरी बच्ची, स्कूल बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, गांव रईया की करीब छह वर्षीय मासूम बच्ची जन्नत गांव के ही निजी स्कूल में केजी में पढ़ती थी। हर रोज की तरह वीरवार को भी वह बस में स्कूल जाने के लिए सवार हुई थी। उसी दौरान ही एकाएक स्कूल बस की खिड़की से बच्ची नीचे गिर गई और बस के टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। घटना के बाद जहां चालक स्कूल बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
झज्जर में खिड़की से गिरी बच्ची, स्कूल बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार हादसे में काल का ग्रास बनी मासूम छात्रा जन्नत मूल रूप से गांव गुड़ाना के सुरेंद्र की बेटी थी और यहां अपनी बुआ के पास गांव रईया रहा करती थी। परिजनों का आरोप था कि पूरा मामला स्कूल प्रशासन की अनदेखी के चलते हुआ है, अगर बस में परिचालक होता तो उनकी बच्ची आज सुरक्षित होती। उन्होंने चालक और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
झज्जर में खिड़की से गिरी बच्ची, स्कूल बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
झज्जर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा नियमों की अनदेखी करने का यह प्रमाण भी साबित होता है कि जिस बस द्वारा दुघर्टना हुई है, उस बस पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। बिना नंबर प्लेट के ही यह बस सड़कों पर चल रही थी। अपनी मासूम बच्ची को खो देने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बिलखते परिजन सिर्फ चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें