फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों की बांधनी पड़ी गठरी, एक साथ जलीं 7 चिताएं, ऐसे हुआ था हादसा

Mon, 03 Oct 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
लुधियाना के गांव में एक साथ नौ लोगों का अंतिम संस्कार
एक साथ 7 चिताएं जलीं तो हर आंख फूट-फूट कर रोई। हादसा एक ही परिवार पर ऐसे कहर बनकर टूटा कि शवों की गठरियां बांधनी पड़ीं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 9
लुधियाना के गांव में एक साथ नौ लोगों का अंतिम संस्कार
5 पोतों, एक पुत्र और एक बहू की लाशें देखकर दादी प्यारी देवी का बुरा हाल था।  ऐसा ही हाल था, पिता बिंरद कव्वाल का। उनकी आंखों के सामने तीन पुत्रों की लाशें पड़ी थीं। मारे गए नाबालिग बच्चों की लाशें तो उनके परिजनों को देखनी नसीब भी न हुई। क्योंकि हादसे में बुरी तरह कुचले जाने कारण उनके शव गठरियों में बांधने पड़े।
विज्ञापन

3 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। सभी एक ही परिवार के थे और उनमें से दो का अंतिम संस्कार गांव हियातपुर में किया गया। दोनों चाचा भतीजा थे, चाचा दीदार सिंह और भतीजा राज बीर दविंद्र सिंह। इन्हें भी पूरे गांव ने नम आंखों के साथ विदाई दी। हादसा, हिसार-राजगढ़ रोड़ पर सिवानी से करीब 18 किलोमीटर दूर देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। सामने से आ रहे एक कैंटर से से एक लोडिंग पिकअप टकरा कर पलट गई।

4 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राले की उनसे टक्कर हो गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही तथा 4 लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला व 8 पुरूष शामिल थे। सभी मृतक लुधियाना जिला के गांव हम्बेवाला के रहने वाले ​​थे और पिकअप में राजस्थान के ददरेवा स्थित धाम में माथा टेक कर वापस पंजाब के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

5 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
ये हैं मृतक: प्रीत कौर, गुगु, सागर, तारा, राजू, रविंद्र, रोशन, सालू और नंदी। ये हैं घायल: अनमोल, मनीषा, दलजीत कौर, परमजीत कौर, सुरेंद्र, जसविंद्र कौर, बलविंद्र कुमार, नीलम, दलजीत, बिंदु और गुरुनानक। सिवानी मंडी के एसएचओ जयसिंह यादव का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

6 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मृतकों के परिजनों व मददगारों का जमावड़ा लग गया, वहीं हादसे के बाद दोनों वाहनों के आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। घायलों में से एक देसराज ने बताया कि जब वे गुगामाड़ी के पंजाब की ओर से लौट रहे थे तो सो रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने कैंटर व डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

7 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
हादसे में एक ही परिवार के तीन भाइयों बलविंद्र, रोशन लाल और बिट्टू का परिवार खत्म हो गया। 35 वर्षीय रोशन लाल और उसके 15 वर्षीय लड़के शालू की हादसे में मौत हो गई तो रोशन लाल की पत्नी 33 वर्षीय रानी, बेटा अनमोल और बेटी 13 वर्षीय ज्योति घायल हो गए। हादसा बलविंद्र के पूरे परिवार को ही लील गया।

8 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
45 वर्षीय बलविंद्र हादसे में बुरी तरह घायल हो गया तो उसके तीन लड़के करीब 23 वर्षीय रवि, 20 वर्षीय नंदी और करीब 18 वर्षीय सागर की मौत हो गई। तीसरे भाई बिट्टू के 12 वर्षीय लड़के गगू की मौत हो गई तो उसका दूसरा बेटा सन्नी घायल हो गया। रोशन लाल के परिवार में ही भतीजे देवराज की पत्नी करीब 31 वर्षीय मनप्रीत की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

9 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
चौंकाने वाली बात ये कि हादसा, उसी तारीख और उसी जगह पर हुआ है, जहां 4 साल पहले 30 जुलाई 2012 की सुबह हुआ था और वीरवार 30 सितंबर को यह हादसा रात के समय हुआ है। दोनों ही हादसों में श्रद्धालुओं पर 30 की तारीख भारी पड़ी है। दोनों हादसा स्थलों की दूरी भी अधिक नहीं है। दोनों स्थलों के बीच करीब एक किलोमीटर दूरी का फासला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें