फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खौफनाक वीडियो: कांग्रेस नेता को महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली... वारदात से पुलिस भी हैरान

Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
ajay kumar अजय कुमार, अमर उजाला डिजिटल, चंडीगढ़/तरनतारन
विज्ञापन
1 of 5
दौड़ाकर गोली मारती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब का तरनतारन जिला इन दिनों सुर्खियों में है। रविवार को गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या के बाद एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां कांग्रेस सरकार में मार्केट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को एक महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें मेजर सिंह आगे भाग रहा है और महिला उसका पीछा कर दौड़ाकर गोली मार रही है। गोली लगने से मेजर सिंह की मौत हो गई। मगर पंजाब में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।  
विज्ञापन

2 of 5
विलखते परिवार के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कौन है महिला
महिला ने मेजर सिंह की हत्या उन्हीं के पैलेस में की। तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के मुताबिक महिला मेजर सिंह के पैलेस में लगभग चार वर्षों से सजावट का काम करती थी। घटना के बाद से महिला फरार है। वह पैलेस में ही रहती थी। महिला मूलरूप से अमृतसर जिले के गांव मकबूलपूरा की रहने वाली है।

विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते पारिवारिक सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेजर सिंह धालीवाल के बेटे रणजीत सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल गांव संगवां स्थित अपने मैरिज पैलेस एसजीआई में मौजूद थे। इसी दौरान महिला अमनदीप कौर उनके दफ्तर में आई। कुछ देर बाद मेजर सिंह और महिला के बीच किसी बात पर तकरार होने लगी। इसके बाद महिला ने उनकी ही रिवाल्वर मेजर सिंह पर तान दी।

4 of 5
फायरिंग करती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद मेजर सिंह को दौड़ा- दौड़ाकर गोली मार दी। मेजर सिंह को दो गोली लगीं। उन्हें तुरंत पट्टी स्थित संधू अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। तरनतारन पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला अपने साथ रिवाल्वर भी लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेजर सिंह धालीवाल। - फोटो : फाइल
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के बेटे रणजीत सिंह की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। शव को पुलिस ने पट्टी के सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें