हत्याकांड में जली हुई गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विकास अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर
राजस्थान पुलिस ने जिन आठ लोगों के नाम व फोटो जारी किए हैं, उनमें सफीदों रोड जींद निवासी विकास है। विकास की तलाश व गाड़ी के बारे में पता करने के लिए राजस्थान पुलिस जींद में एक सप्ताह से डेरा जमाए हुए बैठी है, लेकिन अभी तक राजस्थान पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। वहीं इसी स्कॉर्पियो का पुराना वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें गोतस्करी के शक में गोरक्षक कुछ युवकों को पीट रहे हैं।
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गाड़ी मालिकों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा। -श्याम सिंह, एसपी भरतपुर, राजस्थान।
यह गाड़ी पूर्व के जिला परिषद के सीईओ की बताई जा रही है। इस बारे में मामला संज्ञान में आया था। फिलहाल यह पता नहीं कि इस गाड़ी का जो नंबर है, वह पहले भी यही था या नहीं। सोमवार को इसके बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। यदि खरीदने वाले लोगों ने यह गाड़ी अपने नाम नहीं करवाई है तो उनके नाम करवाई जाएगी। उनसे पहले के सीईओ के पास यह गाड़ी होगी। इस बारे में पता करवाया जाएगा। -विनेश कुमार, सीईओ, जिला परिषद, जींद