चंडीगढ़ सेक्टर 26 में स्थित फ्लैक्सिटी फिटनेस सेंटर (जिम) में घुसकर दो युवकों ने एक्सरसाइज कर रहे बाउंसर पर तीन राउंड गोलियां दाग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एससीओ नंबर 4 की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैक्सिटी जिम में मनीमाजरा निवासी अखिल (24) सुबह के वक्त एक्सरसाइज कर रहा था। सुबह करीब 9.15 बजे जिम में मनी राणा और गगन नामक दो युवक दाखिल हुए।
विज्ञापन
2 of 6
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां
- फोटो : amar ujala
करीब पांच मिनट तक जिम में घूमने के बाद वे वापस नीचे आ गए। वे दोबारा 9.25 बजे जिम में घुसे और बाउंसर अखिल पर गोलियां दाग दीं। इसके बाद आरोपी मौके से दौड़ते हुए फरार हो गए। वारदात के समय जिम स्टाफ समेत करीब आठ लोग वहां मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फायरिंग .32 बोर की पिस्तौल से की थी। उन्होंने अखिल पर तीन राउंड फायर किया, जिसमें दो गोलियां उसके पेट में लगीं। पुलिस ने बताया कि अखिल जिम में एक्सरसाइज करने आता था।
विज्ञापन
3 of 6
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां
- फोटो : amar ujala
ट्रेनर के न होने पर वह ट्रेनिंग भी देता था। जिम में मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल अखिल को पीजीआई ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी सुखचैन सिंह गिल व डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर सीएफएसएल की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से नमूने इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों गगन और मनी के साथ एक और गुरी नाम का युवक भी था। लेकिन वह जिम के बाहर ही खड़ा था। पुलिस को मौके से चली हुई गोलियों के तीन खोल मिले हैं।
4 of 6
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि घायल अखिल और उसको गोलियां मारने वाले गगन व मनी पेशे से बाउंसर हैं और डिस्को के बाहर ड्यूटियां करते हैं। दोनों आरोपी एक बाउंसर ग्रुप के हैं और पीड़ित युवक दूसरे ग्रुप का। इनमें पहले किसी डिस्को में एंट्री को लेकर बहसबाजी हुई थी। एक हफ्ते पहले भी इनमें बहस व बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। मंगलवार को आरोपियों ने बदला लेने के मकसद से अखिल को जान से मारने की कोशिश की।
तेज म्युजिक की वजह से गोलियों की आवाज किसी को नही सुनाई दी।
विज्ञापन
5 of 6
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां
- फोटो : amar ujala
जिम शोरूम की पहली मंजिल पर स्थित था। लेकिन जिम में तेज म्युजिक की वजह से गोली चलने की आवाज नीचे खड़े लोगों ने नहीं सुनीं। जिम के नीचे बैठे चाय वाले ने बताया कि उसको तो वारदात का तब पता चला जब घायल युवक को कार से अस्पताल ले जाया जा रहा था। आरोपियों को भागते हुए भी देखा, लेकिन वारदात के बारे में कुछ मालूम ही नहीं था।
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां
- फोटो : amar ujala
सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी ने बताया कि यूटी ने बताया कि अखिल पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है। आरोपी मनी खरड़ का रहने वाला है और गगन नया गांव में रहता है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उनमें पुरानी दुश्मनी थी। जिसके चलते अखिल पर हमला हुआ है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।