फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्यार हुआ तो कर ली शादी, लेकिन अब रिश्ते में आ गई ये नौबत

Wed, 12 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
फेसबुक क्राइम - फोटो : demo pics
फेसबुक पर चैटिंग में ही एक युवती को युवक से प्यार हो गया। दोनों की शादी भी हुई, लेकिन अब शादी के बाद दोनों के रिश्ते में ऐसी नौबत आ गई है।
विज्ञापन

2 of 8
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी
फेसबुक पर चैटिंग पर युवती को युवक से प्यार हो गया। दोनों ने शादी भी कर ली। शादी के बाद उसकी बेटी हुई तो पति ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। महिला बेटी को पिता का नाम दिलाने के लिए अदालत में गई। जहां अदालत ने बेटी का डीएनए टेस्ट करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

3 of 8
शादी के बाद डीएनए टेस्ट की मांग
पंजाब के मोगा के गांव जैसिंहवाला महिला ने अपनी बेटी को पिता का नाम दिलाने के लिए अदालती आदेशों पर सोमवार को फिर से सिविल अस्पताल डीएनए टेस्ट करवाने पहुंची। जहां सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर अरविंदर पाल सिंह गिल की मौजूदगी में बच्ची का डीएनए सैंपल लेकर विभाग की लैब में जांच के लिए भेजा गया।

4 of 8
फेसबुक पर प्यार हुआ तो कर ली शादी
कस्बा धर्मकोट में ब्याही गई मनप्रीत कौर के मुताबिक फरवरी 2013 में उसकी बातचीत फेसबुक पर धर्मकोट के निवासी जगजीत सिंह से शुरू हुई। जगजीत ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में रहता है। 24 फरवरी 2014 को उसकी शादी जगजीत से हो गई।

 
विज्ञापन

5 of 8
शादी - फोटो : Demo pic
मनप्रीत के पिता ने बेटी की शादी में जरूरत अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसका पति दहेज व नकदी की मांग को लेकर परेशान करने लगा। उसने जगजीत ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पक्की नौकरी करने के लिए पैसों की जरूरत है। इसका विरोध करने पर उसके ससुराली वाले मारपीट करने लगे। इस मामले की सूचना मायके वालों को दिए जाने पर उसके पिता समेत अन्य पंचायत के सदस्यों ने उसका घर बसाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

6 of 8
शादी के बाद डीएनए टेस्ट की मांग
सोशल साइट फेसबुक का प्यार शादी के अंजाम तक पहुंचने के बाद अब टूटने लगा था। मनप्रीत जब गर्भवती हुई, तो ससुराल वालों ने उसे दहेज न लाने के चलते सितंबर 2014 को घर से निकाल दिया। जहां उसने मायका परिवार में अपनी बेटी लोबिनदीप कौर को निजी अस्पताल में 24 फरवरी 2015 को जन्म दिया।
विज्ञापन

7 of 8
नवजात शिशु - फोटो : Getty
जब बेटी होने की बात ससुराल वालों को बताई तो परिवार ने बेटी को अपनाने से इन्कार कर दिया। इस पर मनप्रीत ने माता-पिता के सहयोग से अदालत का सहारा लिया। कोर्ट ने डीएनए टेस्ट के आदेश दिए। टेस्ट के दौरान पीडि़ता के पिता व भाई भी हाजिर थे।

 
विज्ञापन

8 of 8
DNA TEST
सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बच्ची, उसकी मां व पिता के रक्त के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए है। इनकी रिपोर्ट एक वर्ष बाद आएगी। मनप्रीत के पति जगजीत सिंह ने कहा कि उनका केस अदालत में चल रहा है। अदालत की ओर से जो भी फैसला आएगा वह उन्हें मंजूर होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें