फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: करवा चौथ पर एक साथ जली 5 चिताएं, फूट-फूट कर रोए सभी

Thu, 20 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
हादसे में परिवार खत्म, एक साथ पांच लोगों का अंतिम संस्कार
करवा चौथ पर एक साथ पांच चिताएं जलीं तो शमशान घाट में चीख पुकार मच गई। माहौल इतना गमगीन था कि हर आंख फूट-फूट कर रोई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
हादसे में परिवार खत्म, एक साथ पांच लोगों का अंतिम संस्कार
पूरा मोहल्ला शोक में डूबा था। गया। किसी को जरा सा भी विश्वास नहीं हो रहा था कि कुछ समय पहले लुधियाना से हंसते खेलते हुए गया परिवार अब इस दुनिया में नहीं रहा। हादसे में सभी की मौत की खबर सुनते ही इलाके के ज्यादातर लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और परिवार को संभालने में जुट गए। परिवार के लोगों रो रो कर हालत खराब थी। चीखने चिल्लाने की आवाजें दिल चीर रही थीं।

 
विज्ञापन

3 of 7
हादसे में परिवार खत्म, एक साथ पांच लोगों का अंतिम संस्कार
पांच सदस्यों का ये परिवार भानजी को करवा चौथ का शगुन देकर लौटते समय हादसे में खत्म हो गया। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे लुधियाना-संगरूर रोड पर कैंड नहर पुल के पास हुआ और हादसे का कारण एक कुत्ता बना। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रही पीआरटीसी की बस से टकरा गई। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि कार का इंजन सीटों को पीछे पहुंचा गया।

4 of 7
हादसे में परिवार खत्म, एक साथ पांच लोगों का अंतिम संस्कार
घटना का पता चलते ही गांव कैंड व गांव सरीह के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने क्रेन की मदद से कार का दरवाजा काटकर घायलों को निकाला और अस्पताल ले गए, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई तो थाना डेहलों पुलिस ने मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
हादसे में परिवार खत्म, एक साथ पांच लोगों का अंतिम संस्कार
इस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने भवानी गढ़ के गांव माझा में रहने वाले बस ड्राइवर जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। है। मृतकों की पहचान लुधियाना के गांधी नगर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर वाली गली निवासी होजरी कारोबारी परवीन कुमार (50), उसकी पत्नी ज्योति (45), बेटी शिप्रा (22), बेटी रिया (20) तथा बेटा कृष्णा (11) के रूप में हुई। वे सभी संगरूर से लुधियाना लौट रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
हादसे में परिवार खत्म, एक साथ पांच लोगों का अंतिम संस्कार
इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को परवीन चला रहे थे। कैंड पुल पार करते ही कार के सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ सड़क पर चली गई। इस दौरान लुधियाना से संगरूर जा रही तेज रफ्तार पीआरटीसी बस के साथ आमने-सामने से टक्कर हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक, हादसे में होजरी कारोबारी, उसकी पत्नी, दो बेटियों व बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हादसे में परिवार खत्म, एक साथ पांच लोगों का अंतिम संस्कार
मृतक प्रवीन की बहन वीना ने बताया कि प्रवीण कुमार की गांधी नगर इलाके में ही होजरी फैक्टरी है। वह अपने भाई के साथ मिलकर फैक्टरी चलाते है। प्रवीण की भांजी सीनू का ससुराल संगरूर में है। वह अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर मंगलवार को उसे करवाचौथ के व्रत का सामान देने के लिए गगए थे। रात को वह अपने परिवार के साथ घर वापिस आ रहे थे कि ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें