6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में डालने वाली पत्नी का नया सच सामने आया है। रिश्तों के मकड़जाल में जो झूठ बुना गया, वो बात झूठी निकली है।
विज्ञापन
2 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां बात हो रही है कि विनय और सीरत की आपस में बोलचाल नहीं थी। वहीं सूत्रों से पता चला है कि कुछ समय पहले चंडीगढ़ में सीरत के एक करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। वहां पर सीरत और विनय दोनों ही पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विनय और सीरत की किसी बात को लेकर बहसबाजी तक भी हुई थी। इसी तरह कुछ माह पहले विनय जब बीमार हो गया था। तो भी सीरत उसका हाल चाल जानने के लिए अस्पताल गई थी।
4 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ एकम के करीबी व दोस्त का कहना है कि अगर विनय हत्याकांड में शामिल नहीं था, तो पुलिस को उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाना चाहिए। ताकि मामले की सारी सच्चाई को सामने लाया जा सके।
विज्ञापन
5 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जब इस मामले में एसपीडी जसकरण सिंह तेजा से बात की गई तो उनका जवाब था कि विनय का कोई भी रोल सामने नहीं आया है। ऐसे में उसकेे लाई डिटेक्टर टेस्ट की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि मामले की जांच चल रही है किसी को इससे क्लीनचिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन
6 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में आरोपी जगत को लेकर चल रहा संस्पेंस खत्म होता जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि जगत अमृतसर के भिखीविंड का रहने वाला है। साथ ही पंजाब पुलिस की एक सीनियर अधिकारी की रिश्तेदारी में से है।
विज्ञापन
7 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने दावा किया है कि आने वाले दो दिनों में आरोपियों को पुलिस की टीमें गिरफ्तार कर लेगी। आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमों द्वारा छापामारी की जा रही है। वहीं, इससे पहले पुलिस ने सीरत को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके भाई विनय ने कई दिनों बाद सरेंडर कर दिया था।
8 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
एकम का शव 19 मार्च को फेज-3बबी1 स्थित घर के नीचे बीएमडब्ल्यू कार में अटैची में बंद मिला था। पुलिस को इस संबंधी एक आटो चालक ने सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया था। जबकि मौके पर पुलिस को कोई नहीं मिला था।
फेज-आठ स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के बाहर जो खून से सने कपड़े मिले थे। उसकी एसआईटी द्वारा जांच की गई है। एसएसपी कु लदीप सिंह चहल ने बताया कि एसआईटी की जांच में कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है।