व्यापारी के घर से मिला खजाना देखकर ईडी के होश उड़ गए। उसने बाथरूम में अकूत काला धन छिपा रखा था। खुद देख लिजिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
2 of 5
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
पंजाब के लुधियाना में ईडी की टीम ने मंगलवार को लुधियाना में हींग के कारोबारी पर दबिश देकर 58 लाख की करेंसी बरामद की है। 54 लाख रुपये के सौ सौ के नोट, चार लाख रुपये के दो-दो हजार के नोट के अलावा डेढ़ लाख रुपये कीमत की विदेशी करेंसी जिनमें अमेरिकन, सिंगापुर डॉलर समेत कई देशों की करेंसी शामिल हैं। 54 लाख तो 100-100 के नोट की 540 गड्डियां और 2000-2000 नोट की दो और 500 के नोट की एक गड्डी मिली है।
विज्ञापन
3 of 5
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. गिरीश बाली ने कार्रवाई की पुष्टि की है। सब से ज्यादा कैश बाथरूम से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, ईडी को गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना में रहते हींग कारोबारी ने अपने घर में मोटी रकम छिपा रखी है। इसी आधार पर मंगलवार को ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ.गिरीश बाली की निगरानी में असिस्टेंट डायरेक्टर गुरविंदर कौर, संजीव प्रभाकर ने एक विशेष टीम के साथ मैसर्स सेठ जैन बंसी लाल तलवार के किचलू नगर स्थित निवास स्थान एवं हंबड़ा रोड स्थित कारोबारी प्रतिष्ठान पर सुबह दबिश दी।
4 of 5
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
ईडी ने करीब दो घंटे तक हींग कारोबारी के घर का कोना-कोना खंगाल मारा। ईडी ने जब बाथरूम में जाकर चेकिंग की तो वहां से 100-100 की गड्डियां निकलीं। ईडी ने बाथरूम से कैश निकाल कर गिनती शुरू की तो वह 54 लाख तक पहुंच गई। जबकि घर की एक अलमारी से 2000 और 500 के नोट की गड्डियां मिलीं। यह रकम 4.50 लाख थी। ईडी ने कुल 58.50 लाख रुपए का कैश जब्त कर लिया।
लुधियाना में व्यापारी के घर पर छापा, लाखों की करेंसी बरामद
पता चला है कि हींग कारोबारी घरेलू बाजार में माल की बिक्री के अलावा विदेशों में इसका निर्यात भी करता है। ईडी की टीम ने जांच के दौरान विभिन्न तरह के दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। इनकी आगे और बारीकी से छानबीन की जाएगी। ईडी के माहिर कई बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। ईडी जल्द ही जांच के लिए हींग कारोबारी को तलब कर पूछताछ करेगी कि आखिर उनके घर में यह कैश कहां से और कैसे आया है। ईडी के एक अफसर ने बताया कि हींग कारोबारी की बिजनेस डिटेल की जांच की जा रही, ताकि सारा मामला साफ हो सके।