एक डॉक्टर का पहले अपहरण किया गया और फिर हाथ बांध कर तीन गोलियां मार दी, उसकी कार को भी आग लगा दी। देखिए
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अपहरण के बाद डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
मामला हरियाणा के चरखी दादरी का है, जहां पुराना बस स्टैंड पर अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने वाले भिवानी निवासी चिकित्सक कृष्णलाल बावा की सोमवार सुबह अपहरण करने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने बावा के हाथ बांध कर तीन गोलियां मारी। सुबह करीब 11 बजे उनका शव गांव रासीवास के पास बरामद हुआ। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बावा की गाड़ी को भी आग लगा दी। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
3 of 5
अपहरण के बाद डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
भिवानी के महम गेट समीप स्थित जालान नगर निवासी कृष्णलाल बावा पुराना बस स्टैंड पर अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाते थे। वह प्रतिदिन भिवानी से दादरी आते थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से दादरी के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया। करीब ग्यारह बजे उनका शव रासीवास के पास बरामद हुआ। जबकि, उनकी गाड़ी फतेहगढ़-कासनी अप्रोच सड़क पर जली अवस्था में बरामद हुई।
4 of 5
अपहरण के बाद डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
रासीवास के सरपंच हरेंद्र ने ग्रामीणों के बताने पर शव पड़ा होने की सूचना दादरी सदर थाना पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं। एक गोली कनपटी पर, दूसरी सीने व तीसरी गोली हाथ में लगी थी। पुलिस को मृतक के पास केवल से दो फोटो और पेट्रोल पंप की एक पर्ची बरामद मिली है। मृतक की पत्नी पूनम बावा के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चिकित्सक की गाड़ी को आग लगा, अपनी गाड़ी में ले गए बदमाश
सदर थाना प्रभारी जगराम के मुताबिक, चिकित्सक बावा दादरी आने के लिए घर से अपनी गाड़ी लेकर निकले थे। उनकी गाड़ी फतेहगढ़-कासनी अप्रोच रोड स्थित फाटक के पास से जली हालत में बरामद हुई है। वहीं, उनके हाथ भी बांध रखे थे। मौक-ए-वारदात को देखने के बाद पुलिस का कहना है कि पहले हमलावरों ने चिकित्सक की गाड़ी को आग लगाई और इसके बाद अपनी गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया।