पुलिसकर्मी पति का मोबाइल चेक करना इतना महंगा पड़ेगा वो नहीं जानती थे। तैश में पुलिसकर्मी ने बच्चों संग उसे दी खौफनाक सजा। मामला हरियाणा के सिरसा का है। यहां के ओढां थाने में बतौर मुंशी तैनात एक पुलिसकर्मी ने वीरवार देर रात सिरसा पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर पत्नी और दो बेटियों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल दिया। पत्नी और बेटियों पर हमले के बाद वह फरार हो गया। तीनों की हालात गंभीर बनी हुई है। एक बच्ची को गंभीरावस्था में हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
पत्नी और बच्चों को जान से मारने की कोशिश
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर एसपी ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया कि पत्नी पति का मोबाइल फोन उठाकर देखा करती थी जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ। जानकारी अनुसार सिरसा जिले के गांव चौटाला निवासी अनिल कुमार पिछले कुछ समय से ओढां थाना में बतौर मुंशी कार्यरत है। फिलहाल वह अपनी पत्नी व बेटियों सहित बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन स्थित मकान नंबर 41 में रह रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
पत्नी और बच्चों को जान से मारने की कोशिश
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार की पत्नी संतोष शक करते हुए पति के मोबाइल फोन को देखा करती थी जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जब परिवार के लोग सो गए तो रात्रि करीब एक बजे उसने पत्नी संतोष और बेटियों पारुल व परी पर पहले रॉड से वार किया फिर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से पारुल की सांस की नली कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं संतोष व परी को भी गंभीर चोटें आईं।
4 of 6
पत्नी और बच्चों को जान से मारने की कोशिश
- फोटो : amar ujala
वारदात को अंजाम देने के बाद अनिल तीनों को मृत समझकर कमरे को ताला लगाकर अपने गांव चौटाला चला गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव चौटाला में जाकर उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई, जिस पर परिजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया, जिसके बाद वह चौटाला चौकी में चला गया और पूरा मामला बता दिया। इधर कुछ देर बाद संतोष को होश आया, जिस पर उसने किसी तरह कमरे का दरवाजे के पास लगा शीशा तोड़ा और शोर मचाया।
विज्ञापन
5 of 6
पत्नी और बच्चों को जान से मारने की कोशिश
- फोटो : amar ujala
शोर सुनकर आसपास के कर्मचारी मौके पर दौड़े और अंदर जाकर पूरा माजरा देखा। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना एसपी को दी गई। सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पारुल को हिसार रैफर कर दिया गया, जबकि संतोष व परी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पत्नी और बच्चों को जान से मारने की कोशिश
- फोटो : amar ujala
जानकारी मिलने पर एसपी ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 307 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एसपी सतेंद्र गुप्ता के आदेश पर आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।