फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी

Sat, 23 Apr 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी अशोक काका की कुछ दिन पहले ही सिक्योरिटी हटी थी। आज उनकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी

2 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अशोक काका की शुक्रवार सुबह रोहतक में सैर करते समय पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों हमलावर पैदल ही हथियार हाथ में लहराते हुए भाग निकले। रोहतक पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अशोक काका रोहतक कांग्रेस के जिला प्रमुख रह चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी

3 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जिस समय काका को पार्क में गोली मारी गई तब आसपास भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लेकिन कोई भी न तो उन्हें बचाने और न ही हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आया। सूचना के बाद रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि ज्यादातर लोगों ने घटना के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी होने से इंकार ही किया। लेकिन एक चश्मदीद महिला सामने आई। उसने भी हमलावरों को गोली मारते तो नहीं देखा, लेकिन भागते हुए जरूर देखा।

पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी

4 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता अशोक काका को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नजदीकी माना जाता है। 4 साल पहले भी काका को जान से मारने से धमकी मिल चुकी थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें सिक्योरिटी मुहैया करवा दी थी, जोकि भाजपा सरकार ने कुछ समय पहले हटा ली थी। काका हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) के पूर्व चेयरमैन भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी

5 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रोहतक पीजीआई में मार्चेरी के बाहर बातचीत में एसएसपी शशांक आनंद ने कहा कि शुरुआती जांच ये बताती है कि वारदात के पीछे कोई पारिवारिक विवाद लगता है। वारदात के हर पहलु की बड़ी बारीकी से जांच की जाएगी। जल्द ही काका के हत्यारों को बेनकाब कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें