पंजाब के इस जिले में अचानक आगजनी और हिंसा की खबरें आने लगी। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के बटाला का है। जहां कस्बा डेरा बाबा नानक में मंगलवार को शराब ठेकेदारों के करिंदों की एक गाड़ी से कुचलकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से भड़की भीड़ ने दो गाड़ियों और एक शराब ठेके को आग लगा दी। इसके अलावा एक अन्य शराब ठेके में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
3 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान संजीव कुमार वासी डेरा बाबा नानक और सुभेग सिंह वासी गांव कोट के रूप में हुई है। मृतक संजीव कुमार उर्फ गोरू के चाचा अशोक कुमार मंगा ने बताया कि उसका भतीजा अपने दोस्त सुबेभ सिंह स्कूटी पर सवार होकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड से वापस डेरा बाबा नानक आ रहे थे। उन्होंनेने आरोप लगाते हुए कहा कि एक्साइज विभाग की गाड़ी ने जानबूझ कर उनके भतीजे की स्कूटी को टक्कर मार दी।
4 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों घायलों को डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत होने से सूचना मिलने पर परिजन और कस्बे के लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साई भीड़ ने कस्बे में एक शराब ठेके के अलावा शराब ठेकेदारों के कारिंदों की दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एक अन्य ठेके में तोड़फोड़ कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों की मौत के प्रति रोष जताने के लिए स्थानीय लोगों ने कस्बा बंद कर दिया। समाचार लिखे जाने तक कस्बे में तनाव का माहौल था और पुलिस किसी भी हिंसक घटना को रोकने के लिए चौकस है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिए हैं।
डेरा बाबा नानक में हिंसा और आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
पुलिस ने मृतक सुभेग सिंह के भाई बघेल सिंह के बयानों पर ड्राइवर बिल्ला, अमन सिंह, निर्मल सिंह और जगतार के खिलाफ थाना डेरा बाबा नानक में हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार है। पुलिस पार्टी आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही हैं। आगजनी की घटना की जांच भी पूरी गहनता से की जा रही है। जांच के बाद आगजनी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - उपपिंदर सिंह घुम्मण, एसएसपी बटाला