फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Pic: फेसबुक पर फोटो डाली तो छिड़ गई खूनी जंग, एक-दूसरे को गोली मारी

Tue, 18 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/गुरुहरसहाए(पंजाब)
1 of 7
Ferozpur Murder
फेसबुक पर फोटो डालने से शुरु हुआ विवाद इतना भयानक रूप ले लेगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। देखिए

2 of 7
Ferozpur Murder
घटना पंजाब के फिरोजपुर की है, जहां सीमांत गांव पाले चक में सोमवार सुबह दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

3 of 7
Ferozpur Murder
डीएसपी भूपिंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि नछत्तर सिंह पुत्र रतन सिंह और निशान सिंह पुत्र सुबा सिंह वासी पाले चक की रविवार को लखविंदर सिंह पुत्र जंग सिंह और बेअंत सिंह पुत्र बगीचा सिंह के साथ गोलूका मोड़ पर किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी।

4 of 7
Ferozpur Murder
हालंकि तब मामला ठंडा पड़ गया। फिर सोमवार सुबह दस बजे नछत्तर सिंह, निशान सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह, गुरदेव सिंह और सूबा सिंह का फिर से लखविंदर और बेअंत के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नछत्तर सिंह गुट ने फायरिंग कर दी। 

5 of 7
Ferozpur Murder
एक गोली लखविंदर और दूसरी गोली बेअंत को लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोली के छर्रे लगने से बलविंदर सिंह और अरमानदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
Ferozpur Murder
डीएसपी का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी नछत्तर सिंह, निशान सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह, गुरदेव सिंह और सुबा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

7 of 7
Ferozpur Murder
सूत्रों के अनुसार फेसबुक पर फोटो डालने के कारण दोनों गुटों में रविवार को विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नही कर रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें