फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल की बच्ची से रेप किया, फिर की रूह कंपा देने वाली हरकत...देख नहीं पाओगे तस्वीरें

Tue, 05 Jun 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/खिजराबाद
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवक ने 7 साल की बच्ची से रेप किया और उसके बाद मासूम के साथ वो हरकत की दी कि देखने वालों की रूप कांप गई। घटना हरियाणा के यमुनानगर में अंजाम दी गई। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के बेलगढ़ स्थित फार्म हाउस में रहने वाले प्रवासी मजदूर की सात साल की बच्ची की दुराचार के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव के ऊपर पेड़ की टहनियां काटकर उसे छिपा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
घटना स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को लोगों ने तलाशी की तो शव मिला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार को उन्होंने बच्ची की गुमशुदगी के बारे में सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को शव मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। शव अर्धनग्न अवस्था में था। कपड़े दूर पड़े थे और प्राइवेट पार्ट पर भी काफी मात्रा में खून लगा हुआ था। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चंद्रशेखर के मुताबिक प्रथमदृष्टया रेप के बाद मर्डर किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से झारखंड के गुमला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह छह साल से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में घोड़ों की सेवा और चौकीदारी का काम करता है। फार्म हाउस में ही बने एक मकान में वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। शनिवार को सुबह वह यमुना नदी के पास मछली पकड़ने के लिए निकला था। पीछे से उसकी बेटी भी चली गई। करीब तीन घंटे बाद जब वह वापस आया तो उसकी बच्ची घर पर नहीं थी।

4 of 6
मौके पर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जब बच्ची का पता नहीं चला तो उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई। रविवार सुबह फार्म हाउस में रहने वाले अन्य मजदूरों व ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने बच्ची को तलाशना शुरू किया। इसी दौरान घर से करीब एक किमी दूर फार्म हाउस के खेतों में सिंचाई के लिए बनाए गए रजवाहे में उसकी बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। वह केजी क्लास में पढ़ती थी। एसपी राजेश कालिया से कहा कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।  

 
विज्ञापन

5 of 6
हत्या के बाद मौके पर जाते
पूर्व मंत्री ने किया साजिश से इनकार
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने किसी भी साजिश से इनकार किया है। उनका कहना है कि बच्ची के साथ बर्बरता हुई है। दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेलगढ़ में हुई वारदात बहुत ही दर्दनाक और दुखद है। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर पॉक्सो व मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति शामिल है या फिर भी उसके साथी भी हैं, यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।  
- राजेश कालिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें