फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder: CCTV फुटेज आई सामने...मौत से पहले बोलेरो व कोरोला में पीछा करते दिखे हत्यारे

Mon, 30 May 2022 12:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हत्यारों ने वारदात में सफेद रंग की बोलरो और सिल्वर रंग की टोयोटा कोरोला गाड़ी का इस्तेमाल किया है। मानसा पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है। घटना से ठीक पहले दोनों गाड़ियां गायक की काले रंग की थार से ठीक पीछे जाती दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लाल घेरे में सिद्धू मूसेवाला की थार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा पुलिस के अलावा हरियाणा और अन्य राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस को दोनों गाड़ियों की तलाश है। डबवाली सीमा पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। मानसा पुलिस से जुडे सूत्रों ने जानकारी दी है कि आरोपी घटना के बाद हथियारों के बल पर एक हरियाणा नंबर की आल्टो कार छीनकर भी भागे हैं। मानसा पुलिस बोलेरो और टोयोटा कोरोला गाड़ी की तलाश में जुट गई है। वहीं अन्य सीसीटीवी फुजेट को भी खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
लाल घेेरे में बोलेरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा के मूसा गांव में भोला सिंह व चरन कौर के घर हुआ। महज 29 साल की उम्र में आते-आते ही सिद्धू मूसेवाला पड़ाव दर पड़ाव अपनी गायकी से युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए थे। मध्यम वर्गीय फैमिली से संबंधित सिद्धू मूसेवाला बचपन से ही गायकी का शौक रखते थे। मूसेवाला स्कूल, कॉलेज टाइम में भी गीत गाया करते थे तो दर्शकों की तालियां बटोर लिया करते थे। अपनी गायकी के दम पर सिद्धू मूसेवाला ने अपने गांव का नाम दुनिया में चमकाया। आज उनके गांव मूसा का नाम सिद्धू मूसेवाला को लेकर विश्व विख्यात हो चुका है।

4 of 5
- फोटो : फाइल
SIT करेगी जांच
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। देर रात पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एसआईटी में पंजाब में बड़े अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी वीके भंवरा ने पत्रकारों को बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। हत्या में तीन हथियारों से गोलियां दागी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस जल्द से जल्द मूसेवाला की हत्या का केस सुलझा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील

मूसेवाला की सरेआम हत्या के बाद सूबे में आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हमले को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नौजवान गायक की हत्या का उन्हें दुख है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें