फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बैंक्वेट हॉल में चलता था बड़ा सेक्स रैकेट, युवतियां दिल्ली की

Thu, 04 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
विज्ञापन
1 of 5
sex racket rohtak - फोटो : amar ujala
रोहतक के बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। बैंक्वेट हॉल किराये पर लेकर छह माह से चल रहा था गोरखधंधा। देखिए पूरा मामला
विज्ञापन

ग्राहकों को व्हाट्स एप पर भेजे जाते थे युवतियों के फोटो

2 of 5
sex racket rohtak - फोटो : amar ujala
रोहतक के बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। बैंक्वेट  हॉल को किराये पर लेकर दिल्ली से लड़कियां लाकर जिस्म फरोशी कराई जा रही थी। किसी को शक न हो इसलिए मैरिज हॉल को शादी और अन्य समारोहों के लिए किराये पर भी दिया जाता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार रात कमल गार्डन में छापा मारकर मैनेजर, दलाल सहित एक युवक और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 


 
विज्ञापन

एक 15 हजार में 4 दिन तो दूसरी एक रात के लिए 8 हजार 

3 of 5
sex racket rohtak - फोटो : amar ujala
​शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गोहाना रोड स्थित कमल गार्डन में कई दिनों से देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद गार्डन की निगरानी शुरू की गई। सोमवार रात सूचना मिली कि गार्डन में देह व्यापार के लिए एक ग्राहक और दो लड़कियां आई हैं। इस पर उच्च अधिकारियों की अनुमति लेकर महिला पुलिस के साथ छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान गार्डन के मैनेजर राजेंद्र कालोनी निवासी गौतम, बरौदा के छपरा निवासी एजेंट नीरज, गुडान निवासी ग्राहक देवेंद्र और दिल्ली की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लड़कियों को रात में महिला थाना पुलिस को सौंप दिया था। सुबह कोर्ट में पेश करके सभी को जेल भेज दिया गया।

दिल्ली से लड़कियों लाता था नीरज 

4 of 5
sex racket rohtak - फोटो : amar ujala
देह व्यापार को चलाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा था। गिरोह के संपर्क में जब कोई ग्राहक आता था तो पहले उसकी पूरी प्रोफाइल की जांच की जाती थी। इसके बाद ग्राहक को कई लड़कियों के फोटो व्हाट्स एप पर भेजे जाते थे। जब ग्राहक किसी लड़की को पसंद कर लेता था तो संबंधित लड़की को दिल्ली से लाया जाता था। पुलिस का कहना है कि लड़कियां इस काम के लिए 5 से 40 हजार रुपये तक लेती थी। बाद में स्थानीय एजेंट के माध्यम से लड़कियों को दिल्ली छोड़ दिया जाता था। पुलिस ने देह व्यापार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए दिल्ली में भी छापेमारी की तैयारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर के चार कमरों में होता था गंदा काम 

5 of 5
sex racket rohtak - फोटो : amar ujala
पुलिस कर्मी को भेजा ग्राहक बनाकर: पुलिस ने योजना के तहत देह व्यापार चलाने वाले गिरोह को दबोचा है। एसपी से छापे की अनुमति मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर कमल गार्डन में भेजा था। एजेंट ने पुलिस कर्मी को ग्राहक समझकर सौदा कर लिया। जैसे ही सौदे की बात पूरी हुई पुलिस ने छापा मार दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें