देखिए, एक बहुत बड़े बिजनेसमैन को ऐसा क्या सूझा कि उसने अपनी पत्नी, 18 साल के बेटे और 15 साल की बेटी को गोली मार दी।
विज्ञापन
2 of 10
Ludhiana Murder
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीरवार सुबह लोहा कारोबारी जगमीतपाल सिंह उर्फ राजा (45) ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को गोली मार दी। तीनों को गोली मारने के बाद जगमीत ने आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब जगमीत का ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने के लिए आया।
विज्ञापन
3 of 10
Ludhiana Murder
अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो ड्राइवर ने जगमीत की मां महिंदर कौर को बताया। उन्होंने खिड़की तोड़ कर अंदर से कुंडी खोली तो सभी लोग अंदर लहूलुहान पड़े हुए थे। उनके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
4 of 10
Ludhiana Murder
जब लोग अंदर गए तो जगमीत, उसकी पत्नी जसप्रीत कौर खुराना (40) और बेटे जश्नदीप सिंह (18) की मौत हो चुकी थी वहीं जगमीत की बेटी बिसमिन (15) की सांसें चल रही थी। उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
5 of 10
Ludhiana Murder
जानकारी के अनुसार जगमीत पाल सिंह खुराना की फोकल प्वाइंट में शारू इंडस्ट्री और मिलरगंज में जीके आयरन स्टोर के नाम से लोहे का कारोबार है। मॉडल टाऊन एक्सटेंशन स्थित घर में जगमीत की पत्नी, बेटा, बेटी और उसकी मां महिंदर कौर रहती है। महिंदर कौर घर के नीचे वाले हिस्से में रहती है, जबकि बाकी परिजन घर के ऊपर वाले हिस्से में रहते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
Ludhiana Murder
वीरवार सुबह करीब आठ बजे जगमीत ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद जगमीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और कमरे में सो रही अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। जगमीत ने दोनों के सिर में गोली मारी। आवाज सुन कर दूसरे कमरे में सो रही उसकी बेटी बिसमिन आई तो दोनों को खून से लथपथ देख कर बाहर की तरफ भागी, लेकिन जगमीत ने उसे भी गोली मार दी। एक गोली बिसमिन के पेट में लगी और दूसरी सिर में।
विज्ञापन
7 of 10
Ludhiana Murder
इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन न तो जगमीत की मां को इसका पता चल पाया और न ही आस-पास किसी पड़ोसी को। कुछ समय बाद जगमीत का ड्राइवर आया तो पीछे ही कार धोने वाला लड़का भी आ गया। ड्राइवर ने महिंदर कौर से चाबी मांगी तो उन्होंने कहा कि वह ऊपर से चाबी ले आए। ऊपर किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो ड्राइवर ने आकर महिंदर कौर को बता दिया।
8 of 10
Ludhiana Murder
इसके बाद महिंदर कौर ड्राइवर के साथ ऊपर गई और ड्राइवर से खिड़की तोड़ कर अंदर से कुंडी खोलने के लिए कहा। इसके बाद वह अंदर गए तो अंदर सभी लोग खून से लथपथ पड़े थे। बिसमिन की सांसें चल रही थी तो ड्राइवर उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल ले गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और पिस्तौल बरामद कर ली।
9 of 10
Ludhiana Murder
सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके, डीसीपी ध्रुमण निंबले पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। बाहर से जगमीत के रिश्तेदारों के आने के बाद शुक्रवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जगमीत ने तीनों को क्यों गोली मारकर आत्महत्या क्यों की।
अभी तक जगमीत द्वारा परिवार की हत्या करने और आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में कई एंगल पर काम कर रही है। पुलिस उसके व्यापार और घर के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है ताकि पता चल सके कि जगमीत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। जल्द ही सारे मामले से पर्दा हटा दिया जाएगा।
आरएन ढोके, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना