10 दिन बाद घर में बेटी की शादी थी। बेटी की शादी का कार्ड बहन को देने जा रहा व्यक्ति एक महिला सहित जिंदा जल गया। हादसा, वैन में आग लगने से हुआ।
विज्ञापन
बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, महिला सहित जिंदा जला
2 of 5
सोनीपत में वैन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
ये हादसा, शनिवार शाम गोहाना-जुलाना रोड पर गांव बनवासा के पास हुआ। हादसे में महिला सहित दो लोग जिंदा जल गए, जबकि एक युवक 60 प्रतिशत तक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, महिला सहित जिंदा जला
3 of 5
सोनीपत में वैन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के गांव जुआं निवासी ईश्वर के बेटे की शादी का कार्यक्रम 30 और 31 मार्च को तय हुआ था। ईश्वर गोहाना के गौतम नगर निवासी अपने भांजे प्रदीप और एक महिला के साथ जींद के गतौली में अपनी बहन प्रेमो को शादी का निमंत्रण पत्र देने जा रहे थे।
बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, महिला सहित जिंदा जला
4 of 5
सोनीपत में वैन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गोहाना-जुलाना रोड पर गांव बनवासा के पास वैन में लगा गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों वैन में फंस गए।
बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, महिला सहित जिंदा जला
5 of 5
सोनीपत में वैन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
प्रदीप को तो किसी तरह ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन ईश्वर और महिला वैन में ही जिंदा जल गए। घायल प्रदीप महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती है।