फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आर्मी से रिटायर कैप्टन की बेरहमी से हत्या, भाई बना कातिल

Fri, 04 Dec 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
1 of 7
एक माह पहले ही वे आर्मी में कैप्टन पद से रिटायर हुए थे। पैतृक जमीन विवाद सुलझाने वो अपने घर पहुंचे थे। देर रात सोते समय बेरहमी से कर दी गई हत्या। देखिए तस्वीरों में।

आर्मी से रिटायर कैप्टन की बेरहमी से हत्या, भाई बना कातिल

2 of 7
एक माह पहले ही वे आर्मी में कैप्टन पद से रिटायर हुए थे। पैतृक जमीन विवाद सुलझाने वो अपने घर पहुंचे थे। देर रात सोते समय भाई ने बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात हरियाणा के नारनौल के गांव नीरपुर में बुधवार देर रात घटी। वारदात के बाद आरोपी अपने पिता की गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतक के भतीजे के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आर्मी से रिटायर कैप्टन की बेरहमी से हत्या, भाई बना कातिल

3 of 7
गांव नीरपुर निवासी रामौतार के चार बेटे थे। इनमें से एक सुरेंद्र की मौत पहले हो चुकी है। उसके तीन बेटे जोगेंद्र, वीरेंद्र, हरेंद्र और सुरेंद्र का बेटा विशाल जमीन का विवाद सुलझाने के लिए बुधवार को गांव आए थे। जोगेंद्र नागपुर, वीरेंद्र कोटा और हरेंद्र राजस्थान के मांढन में रहता है। रामौतार के अनुसार मृतक जोगेंद्र एक माह पहले ही आर्मी से कैप्टन रिटायर हुआ था। बुधवार को जमीन का विवाद लगभग सुलझ गया था।

आर्मी से रिटायर कैप्टन की बेरहमी से हत्या, भाई बना कातिल

4 of 7
17 कनाल 17 मरला जमीन पर कुछ बात अटक गई थी। देर रात इस जमीन को लेकर वीरेंद्र और जोगेंद्र में विवाद हो गया। इसे भी परिजनों के हस्तक्षेप के बाद खत्म कर दिया गया। विवाद खत्म होने पर सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। देर रात वीरेंद्र भाई जोगेंद्र के कमरे में गया और कोई भारी वस्तु उसने अपने भाई के सर पर दे मारी। इससे जोगेंद्र की मौत हो गई। भाई की हत्या करने के बाद वीरेंद्र बाहर से कमरे कुंडी लगा पिता रामौतार की कार लेकर भाग गया।

आर्मी से रिटायर कैप्टन की बेरहमी से हत्या, भाई बना कातिल

5 of 7
सुबह 9:00 बजे तक जोगेंद्र नहीं उठा तो पिता रामौतार उसे जगाने गया। जब वह जोगेंद्र के कमरे के पास पहुंचा तो देखा कि उसके दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई है। कुंडी खोलकर जब उसने भीतर देखा तो जोगेंद्र की लाश पड़ी हुई थी। बेटे की लाश देख पिता रामौतार ने अन्य परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।

विज्ञापन

आर्मी से रिटायर कैप्टन की बेरहमी से हत्या, भाई बना कातिल

6 of 7
जिस कार को लेकर वीरेंद्र फरार हुआ था, वह कार पुलिस ने बाछौद हवाई पट्टी के पास से बरामद कर ली है। जो पुलिस को लावारिस हालत में खड़ी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही सबसे पहले महावीर चौकी प्रभारी कैलाश चंद मौके पर पहुंचे। इसके बाद शहर थाना इंचार्ज संदीप कुमार और बाद में डीएसपी राजेश कुमार सीआईए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

आर्मी से रिटायर कैप्टन की बेरहमी से हत्या, भाई बना कातिल

7 of 7
मृतक की पत्नी और बेटा चेन्नई में हैं। चेन्नई में कोई भी फ्लाइट या रेल सेवा बहाल न होने के कारण वे बृहस्पतिवार को गांव नहीं पहुंच पाए। इस कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम उसके बेटे या पत्नी के आने के बाद ही करवाया जाएगा।
मनीषा चौधरी, एसपी, नारनौल ने बताया कि मृतक जोगेंद्र के भतीजे विशाल पुत्र सुरेंद्र के बयान पर वीरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पूरा मामला जमीन के विवाद का लगता है।

Next
AU ऐप में पढ़ें