फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

युवक के पेट में चाकू मारे, लोग फोटो खींचने लगे...और 'कातिल' चलता बना

Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 5
चंडीगढ़ में मोबाइल के लिए युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
19 दिन बाद उसी जगह सरेआम दूसरा कत्ल हुआ। पेट में चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई और लोग फोटो खींचने लगे। देखिए तस्वीरें।

2 of 5
चंडीगढ़ में मोबाइल के लिए युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात, चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में गोविंदपुरा के कम्यूनिटी सेंटर की दीवार के सामने शुक्रवार शाम हुई। ठाकुरद्वारा में रहने वाले 27 साल के हितेष को मौलीजागरां के युवक आफताब उर्फ छोटू ने मोबाइल के लिए चाकू मारे। हितेश मनीमाजरा मोटर मार्केट में मैकेनिक का काम करता था। घटना के चश्मदीद शेरू खान ने पुलिस को बताया कि घटना शाम पौने 6 बजे की है। कम्यूनिटी सेंटर की दीवार के पास हितेश की मौली जागरां निवासी आफताब काका से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई।

3 of 5
चंडीगढ़ में मोबाइल के लिए युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आफताब ने हितेश पर चाकू से कई वार किए। चाकू मारने के बाद आफताब मौके से भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और हितेश को उठाकर पीजीआई ले गई। वहां डाक्टरों ने हितेश को मृत घोषित कर दिया। शेरू ने बताया कि दो दिन पहले हितेश और आफताब के बीच झगड़ा हुआ था। एक अन्य चश्मदीद सुशील जैन ने बताया कि चाकू लगने से हितेश का बहुत खून बह गया था, वहां पूरी सड़क खून से लाल हो गई थी।

4 of 5
चंडीगढ़ में मोबाइल के लिए युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह पहुंचे। इस दौरान घटना की सूचना पाकर हितेश के मकान मालिक अशोक कुमार की पत्नी सुनीता देवी भी मौके पर पहुंच गईं । उन्होंने पुलिस को बताया कि हितेश दो साल से उनके मकान  में रहता था। वह नंगल (रोपड़) का रहने वाला था। पुलिस ने आफताब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हितेश के बाजू, छाती और पेट में चाकू मारे गए थे। इसके चलते उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

5 of 5
चंडीगढ़ में मोबाइल के लिए युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा में 30 जुलाई रात को साढ़े 11 बजे रिलायंस जियों के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहन का तीन युवकों ने तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया था। लेकिन पुलिस अभी तक त्रेहन के हत्यारों को गिरफ्तार नही कर सकी है।  विनीत का कत्ल भी माडर्न कांप्लेक्स के सामने बनी उप्पल सोसायटी के गेट सामने किया गया था।
Next
AU ऐप में पढ़ें