अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस के अंबाला कैंट के पास एक कोच में धमाका होने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। देखिए, हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
अंबाला रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस में ब्लास्ट
हादसा, हादसा अमृतसर से नांदेड़ साहिब जा रही ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस में उस वक्त हुआ, जब यह अंबाला सिटी स्टेशन से अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचने ही वाली थी। हादसे में एक महिला सहित दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन
3 of 5
अंबाला रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस में ब्लास्ट
धमाके का कारण पटाखों को बताया जा रहा है, जिसे एक महिला ब्यास से लेकर आई थी। ट्रेन के कोच में अचानक जोरदार धमाका हुआ तो स्टेशन से पहले ही ट्रेन को चेन पुलिंग के जरिए रोका गया। रेलवे और हरियाणा पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
4 of 5
अंबाला रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस में ब्लास्ट
ट्रेन में सफर कर रहे लुधियाना के व्यापारी राजपाल ने बताया कि वह दिल्ली जा रहे थे। एक महिला और एक बच्चा पहले से ही ट्रेन में थे, जिनके पास एक बैग था। जब ट्रेन अंबाला कैंट पहुंचने वाली थी तो अचानक उनके बैग में धमाका हो गया।
अंबाला रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस में ब्लास्ट
हादसे में महिला सहित एक लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान अंबाला के जंडली गांव की 40 वर्षीय मोना और दूसरे 38 वर्षीय रामअवतार के रूप में हुई है, जो वह लुधियाना से हाथरस जा रहा था। बहरहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।