घरों के बाद चोर अब भगवान के घर यानि मंदिरों में चोरी कर रहें है। एक ऐसा ही चोरी का मामला CCTV में कैद हो गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
मामला हरियाणा के सोनापत का है, जहां बदमाशों और चोरों का आतंक जोरों पर है। पिछले दिनों में चोर और बदमाश मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात सदर थाने से महज चंद कदमों की दूरी और ककरोई चौक पर स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने मंदिर के दान पात्र पर हाथ साफ कर दिया।
4 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
ये चोरी की सारी वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। जिसमें साफ-साफ इन चोरों को मंदिर का दानपात्र चुराते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
हालांकि चोरी से ठीक पहले पुलिस ने इन चोरों को देख लिया था, लेकिन शायद पुलिस को इनकी असलियत का नहीं पता था।
विज्ञापन
6 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले 2 पुलिस वालों ने चोर को रोका और पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
7 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
थोड़ी देर बाद ही चोर वापिस आया और मंदिर में घुसकर दान पात्र पर हाथ साफ कर गया।
8 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
इस पूरी वारदात में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
9 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
चोर मंदिर से हजारों की नकदी और जेवर चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़ा।
10 of 11
सोनीपत में बदमाशों और चोरों का आतंक
दान पात्र को तोड़ने के बाद बड़े आराम से वहां घूमकर मंदिर में रखी हर चीज को बड़े आराम से उठाकर देखा। इन तीनों चोरो को किसी का भी डर नहीं है।
इन दोनों मामलों की जांच कर रहे सिटी थाना एस.एच.ओय बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंदिर में चोरी हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है