फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV: बस 7 मिनट का खेल, 7 बदमाश चलती बस में उड़ा ले गए 7 तोला सोना

Sat, 25 Feb 2017 05:08 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
चलती बस में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
चलती बस से 7 युवकों ने 7 मिनट के अंदर करीब 7 तोले सोने के गहने उड़ा लिए और फरार हो गए। पूरा वाक्या CCTV में कैद, देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
चलती बस में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
मामला चंडीगढ़ का है, सीटीयू की चलती बस से सात युवकों ने सात मिनट के अंदर करीब 2.50 लाख रुपये के सात तोले सोने के गहने उड़ा लिए और फरार हो गए। पीड़ित दंपति ऊना से शादी समारोह में शिरकत कर सेक्टर-28 अपने घर लौट रहे थे। वारदात के बाद पीड़ित देर रात तक सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन से लेकर सेक्टर-43 बस स्टैंड पुलिस चौकी के बीच शिकायत देने को चक्कर काटता रहा। इसके बाद पुलिस ने सिर्फ डीडीआर दर्ज की और भूल गई। जबकि पीड़ित के पास बस में लगे सीसीटीवी की फुटेज है, जिसमें सातों बदमाश बैग से चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
चलती बस में लाखों की चोरी
सेक्टर 28 निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की शाम को वह पत्नी और बच्चे के साथ ऊना से सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचे। वहां से उन्होंने सेक्टर 28 आने के लिए बस ली। इस दौरान बस में उनके बैग से सात बदमाशों ने करीब 7 तोले सोने के गहने चुरा लिए। बैग में एक सोने का किट्टी सेट, टॉप्स का सेट, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी ईयर रिंग और एक नोजपिन थी। संजीव पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं और सेक्टर-28 में अपने माता पिता के साथ रहते हैं। संजीव के पिता यूटी बिजली विभाग में कार्यरत हैं।
 

4 of 8
चलती बस में लाखों की चोरी
घर पहुंचे तो बैग से ज्वेलरी बॉक्स गायब देख उड़ गए होश
संजीव ने बताया कि उन्हें घर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला। जब बैग खोलकर देखा तो ज्वेलरी बॉक्स के गायब होने से उनके होश उड़ गए। उसके बाद वह सीसीसीटीवी फुटेज लेने इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में सीटीयू वर्कशाप गए। जहां उन्हें कहा गया कि फुटेज अगले दिन मिलेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 8
चलती बस में लाखों की चोरी
पुलिस ने पीड़ित को कटवाए थानों के चक्कर
संजीव ने रात करीब 8 बजे 100 नंबर पर कॉल कर बस में चोरी की वारदात की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी लेने के बाद संजीव से कहा कि वह सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन जाकर अपनी शिकायत दे दे। उसके बाद जब वह सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन पहुंचे तो वहां एसआई दिलबाग सिंह ने कहा कि वारदात सेक्टर-43 से 42 के बीच हुई है। इसलिए मामला सेक्टर-43 बस स्टैंड पुलिस चौकी का बनता है आप वहां जाओ।
विज्ञापन

6 of 8
चलती बस में लाखों की चोरी
केस दर्ज करने से किया मना
सेक्टर 26 थाने से संजीव सेक्टर 43 पुलिस चौकी पहुंचे। वहां फिर जब केस दर्ज करने से मना किया तो संजीव ने दोबारा 100 नंबर पर फोन किया और बताया कि कोई उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रहा। इसके बाद सेक्टर 43 बस स्टैंड चौकी ने डीडीआर दर्ज की। लेकिन साथ ही डीडीआर में लिखा कि आगे की कार्रवाई व जांच सेक्टर-26 की बनती है। इसके बाद संजीव फिर सेक्टर 26 पहुंचा और डीडीआर दिखाई। काफी कहने के बाद सेक्टर 26 थाने में भी पुलिस ने खानापूर्ति के लिए डीडीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

7 of 8
चलती बस में लाखों की चोरी
पूरी प्लानिंग से चोरी करते दिखे युवक
संजीव कुमार के पास जो सीसीटीवी फुटेज है, उसमें साफ दिख रहा है कि सातों युवक पूरी प्लानिंग से बैग से गहने चोरी कर रहे हैं। पहले एक युवक अकेला सीट पर बैठा है और संजीव का बैग उसके पास ही है। इसके पास संजीव का बच्चा खेल रहा है, तभी उसके छह अन्य साथी भी बस में चढ़ जाते हैं। एक पहले से बैठे साथी के साथ बैठ जाता है, बाक ीसंजीव के बैग के चारों तरफ घेरकर खड़े हो जाते हैं। तभी सबसे पहले सीट पर बैठा युवक संजीव के बैग से गहनों का बॉक्स निकालकर अपने साथी के बैग में डाल देता है।
विज्ञापन

8 of 8
चलती बस में लाखों की चोरी
इसी दौरान युवक एक अन्य व्यक्ति के बैग में चोरी के लिए हाथ डालता है, लेकिन तभी तेज से बस की ब्रेक लगती है और सभी एक तरफ लुढ़क जाते हैं। जिसके बैग में युवक ने हाथ डाला था, उसने उसे झाड़ा भी कि मेरे बैग में हाथ क्यों डाला हुआ है? वहीं वे सातों उससे बहसते हुए तुरंत बस से अटावा चौक के पास उतर जाते हैं। सीसीटीवी के अनुसार सभी युवक शाम को 7.01 बजे बस में चढ़ते हैं। 7.02 बजे चोरी शुरू कर देते हैं और 7.09 बजे चोरी को अंजाम देकर उतर जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें