दरिंदगी के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी दो खून करने के बाद हरिद्वार गए थे गंगा नहाने गए और फिर ये काम किया।
विज्ञापन
2 of 8
Double Murder in Rohtak
मामला हरियाणा के रोहतक का है, जहां कारोर बाईपास के पास अंजाम दिए गए पिता-पुत्र हत्याकांड में अहम खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी बोहर के पास नहर पर पहुंचे। यहां पर आरोपियों ने खून से सने कपड़े धोए और नहर में नहाया।
विज्ञापन
3 of 8
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या
इसके बाद संदीप और रामपाल आटो लेकर नई अनाज मंडी में चले गए, जहां नींद पूरी की। जबकि सोहनलाल और रोहित सूर्या नगर में जाकर अपने कमरे पर सो गए।
दोहरे हत्याकांड से सुबह गांव में सनसनी फैल गई। पकड़े जाने के डर से उन्होंने एक-दूसरे से फोन पर भी संपर्क नहीं किया। दो दिन तक जब पुलिस को भनक नहीं लगी तो रामपाल अपने गांव कारोर पहुंचा।
4 of 8
Double Murder in Rohtak
यहां मृतक श्रीभगवान के भाई से कहासुनी भी हुई। हालांकि परिजनों को यह पता नहीं था कि रामपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर ही वारदात हो अंजाम दिया है। अंदर ही अंदर रामपाल और उसके साथी डरे हुए थे। इसके बाद वे मन की शांति पाने के लिए हरिद्वार चले गए। चार दिन में वापस आए तभी दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली थे।
विज्ञापन
5 of 8
कारोर डबल मर्डर मामले में पुलिस की जांच में अहम खुलासा
अचानक रोड से गायब हुई ऑटो से गहरा गया शक
सीआईए पुलिस को भनक लग गई थी कि करोर से रोहतक 20 ऑटो चलती हैं। वारदात के बाद से ही एक ऑटो दिखाई नहीं दे रहे। इसे गांव का युवक रामपाल चलाता है। अब यहीं से पुलिस के शक की सुई रामपाल पर आकर टिक गई। हिसार रोड पर जाकर पुलिस ने उसके बारे में पूछताछ की तो पता लगा कि रामपाल कई दिन से ऑटो लेकर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
6 of 8
कारोर डबल मर्डर मामले में पुलिस की जांच में अहम खुलासा
हालांकि उसने एक ऑटो चालक से पूछा जरूर था कि उसके गांव में हुए डबल मर्डर में पुलिस क्या कर रही है? पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन रामपाल नहीं मिला। इसके बाद तो उसके साथियों की भी धरपकड़ शुरू कर दी। तीन आरोपियों संदीप, रोहित और सोहनलाल को सीआईए वन की टीम जींद बाईपास से दबोचने में कामयाब रही। अभी रामपाल को तलाश ही किया जा रहा था कि पता चला कि उसने जींद-रोहतक रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी है।
विज्ञापन
7 of 8
Double Murder in Rohtak
एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ा गया
मृतक श्रीभगवान और अमित एससी समुदाय से थे। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी रामपाल और सोहनलाल सामान्य वर्ग से हैं। सोहनलाल पुलिस की गिरफ्त में है। ऐसे में मामले में एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ा गया है। मामले की जांच डीएसपी सांपला विजयपाल को सौंपी गई है। तीन दिन रिमांड पूरी होने के बाद शुक्रवार को सांपला पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
कारोर डबल मर्डर मामले में पुलिस की जांच में अहम खुलासा
यह है मामला
कारोर गांव निवासी श्रीभगवान (50 वर्षीय) ने दिल्ली रोड पर बाईपास किनारे चाय की दुकान खोल रखी थी। छोटा बेटा अमित उर्फ कप्तान (25 वर्षीय) ऑटो चलाता था और रात को पिता के पास दुकान पर ही आ जाता था। बड़ा बेटा सोनू गांव में परिवार के साथ रह रहा था। 14 मई की रात को श्रीभगवान और उसके बेटे हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव 15 मई की सुबह दुकान के पास खेतों में पड़े मिले थे।