तेज गति से कार चलाते हुए एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मारते हुए छात्रा घर पहुंच गई थी। छात्रा नशे में धुत्त थी। सुबह बयान बदल गए। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 6
gangrape victim drive car
- फोटो : amarujala
सोमवार रात को नशे में धुत जिस कार सवार यूआईईटी की छात्रा ने पांच गाड़ियों को टक्कर मारी थी, मंगलवार को उसने होश आने के बाद दुष्कर्म की शिकायत देने से मना कर दिया। सोमवार रात को परिजनों ने हादसे के बाद आरोप लगाया था कि युवती को पार्टी में शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजन अब कह रहे कि नशे की हालत में लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
3 of 6
gangrape victim drive car
- फोटो : amarujala
विदित रहे कि सोमवार रात को पीयू के यूआईईटी में पढ़ने वाली छात्रा ने शराब के नशे में धुत होकर सेक्टर 45-46 में वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह जब पुलिस लड़की के पास दुष्कर्म के आरोप पर बयान लेने गई तो छात्रा ने बयान देने से मना कर दिया। वह अपने रेप वाले बयान से मुकर गई। रात को जब लड़की के परिजनों ने रेप का आरोप लगाया था तो यूटी पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे।
4 of 6
gangrape victim drive car
- फोटो : amarujala
चूंकि परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उससे दुष्कर्म थाना सेक्टर-11 क्षेत्र में हुआ है। रेप के आरोप के कारण सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल के लिए युवती को ले जाया गया। जहां खुद डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल, सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल और पीजीआई पुलिस चौकी के इंचार्ज इरम रिजवी पहुंचे थे। देर रात मेडिकल करवाकर लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया था। रात को पुलिस का कहना था कि सुबह बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
gangrape victim drive car
- फोटो : amarujala
इस मामले में लड़की के परिजनों के घर जाकर जब उनसे बात करनी चाही और उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। इसी बीच लोगों को टक्कर मारकर घायल करने व वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में लड़की पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जमानत पर छात्रा को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने लिखा है कि छात्रा से शराब की बू आ रही थी।
सुबह जब लड़की के बयान लेने के लिए उसके पास महिला पुलिसकर्मी को भेजा गया तो लड़की व उसके परिजनों ने बयान देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि लड़की ने नशे में उससे दुष्कर्म होने की बात कही थी। वह रेप की कोई शिकायत नहीं देना चाहते।
राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल, यूटी पुलिस