फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, गर्भवती नर्स को थप्पड़ मारने वाले बाप-बेटे का क्या हुआ अंजाम?

Sun, 25 Sep 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
नर्स को थप्पड़ मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
सत्ता का रौब दिखाते हुए गर्भवती नर्स को सरेआम थप्पड़ मारने वाले बाप-बेटे का क्या हुआ अंजाम, खुद ही देख लीजिए। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
वीडियो में सरपंच का बेटा - फोटो : अमर उजाला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासत में मामला गरमा गया। लोगों के गुस्से और विपक्ष के तीखे तेवर देखते हुए बाघापुराना पुलिस ने दोनों पिता -पुत्र पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

3 of 8
नर्स को थप्पड़ मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने इस वीडियो की जांच कराने की मांग की है। साथ ही, कहा कि यह घटना निंदनीय है। महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार  किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मांग की कि मामले की जांच गहराई से की जानी चाहिए।

4 of 8
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि नर्स के साथ मारपीट करने वाले अकाली नेता और उसके बेटे को फांसी की सजा होनी चाहिए। 'आम आदमी पार्टी' की टीम तो पीड़िता के घर तक पहुंच गई और मामले की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

5 of 8
वीडियो में नर्स को धक्का मार रहा सरपंच - फोटो : अमर उजाला
शिक्षामंत्री और अकाली दल के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि घटना निंदनीय है। किसी भी महिला से दुव्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। भले ही वह अकाली दल से संबंधित ही क्यों न हो।
विज्ञापन

6 of 8
परमजीत सिंह और उनका बेटा गुरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पीड़ित नर्स ने बताया कि गुरुवार दोपहर को करीब 1 बजे गांव आलमवाला का सरपंच परमजीत सिंह उसका बेटा गुरजीत सिंह किसी मरीज का बिल बनवाने के लिए डॉ. राहुल के पास गए। वह भी वहीं पर बैठी थी। तभी डाक्टर ने उन्हें 10 मिनट इंतजार करने और बाहर बैठने को कहा।
विज्ञापन

7 of 8
वीडियो में बात करता सरपंच का बेटा - फोटो : अमर उजाला
इतने में अकाली सरपंच उन पर अपनी पावर का रौब झाड़ने लगा। उसने बीच बचाव करना चाहा तो पहले सरपंच ने उस धक्का मारा और उसके बाद तीन थप्पड़ लगा दिए। बाघापुराना के पूर्व कांग्रेसी विधायक दर्शन सिंह बराड़ अपने समर्थकों एवं आप नेता ने अस्पताल में पहुंचकर नर्स से सहानुभूति जताई।
विज्ञापन

8 of 8
वीडियो में कुर्सियों पर बैठ कर बात करते सरपंच - फोटो : अमर उजाला
 बताया कि पुलिस ने पीड़ित नर्स के बयानों पर अकाली सरपंच परमजीत सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 323, 451 और 506 आईपीसी के तहत मारपीट और इज्‍जत पर हाथ डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें