विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब के जिला फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया का कथित तौर पर सामने आए अश्लील सेक्स टेप ने पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। सांसद घुबाया ने अश्लील MMS के लिए अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
साढ़े चार मिनट के इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। शेर सिंह घुबाया फिरोजपुर से सांसद हैं, जो कांग्रेस के टिकट पर फाजिल्का सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे अपने बेटे का प्रचार कर रहे हैं।
घुबाया ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए इसके लिए पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया है। जलालाबाद में पहली बार कांग्रेस के साथ मंच साझा करते हुए घुबाया ने कहा, “जलालाबाद और फाजिल्का में शिरोमणि अकाली दल की हार होने वाली है और अब पार्टी ब्लैकमेल करने लगी है और मेरे चरित्र पर दाग लगाने की कोशिश कर रही है।”
विज्ञापन
तुमने देखा है वीडियो, सभी को दिखाओ: सुखबीर
अकाली सांसद का कथित 'सेक्स टेप' वायरल
शनिवार को बरनाला परिवार को पार्टी में शामिल करवाने संगरूर पहुंचे शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पत्रकारों द्वारा किए सवालों से भड़क गए। पत्रकारों के सवाल कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में लोगों द्वारा उनकी पार्टी का विरोध किया जा रहा है, पर उन्होंने कहा कि असल बेअदबी कांग्रेस ने की है जिसने श्री हरमंदिर साहिब पर तोपें चलाईं और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में प्याऊ को तोड़ा है।
इसके बाद जब सोशल मीडिया पर अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया का वीडियो वायरल होने का सवाल पूछा गया तो सुखबीर बादल भड़क गए। उन्होेंने पत्रकार से कहा कि तुमने देखा है वीडियो, जाओ सभी को दिखाओ। इसके बाद वे वहां से चले गए।
गौरतलब है कि शेर सिंह घुबाया के बेटे दविंदर घुबाया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को ही शेर सिंह ने आरोप लगाया था कि सुखबीर सिंह बादल उसे बदनाम करने के लिए कथित तौर पर एक अश्लील सीडी उनके नाम की वायरल कर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सुखबीर से अपनी जान को खतरा बताते हुए चुनाव आयोग से सुरक्षा भी मांगी थी।
वहीं यह मामला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है शिरोमणि अकाली दल अभी तक बने हुए घुबाया ने कहा, “मैं अकाली दल में अपने सांसदीय कार्यकाल खत्म होने तक बना रहूंगा और उनके खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ूंगा।”
कांग्रेस उम्मीदवार बिट्टू ने कहा, “इससे जलालाबाद और फाजिल्का में अकाली दल की पराजय का पता लगता है। मैं चुनाव आयोग से अपील करता हूं कि वह इस सीडी प्रकरण (वायरल वीडियो) में हत्क्षेप करे और किसी केंद्रीय एजेंसी से इसकी जांच हो।”
बता दें कि शुक्रवार को जलालाबाद में कांग्रेसी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के साथ सांझी प्रैस कांफ्रैंस करके शेर सिंह घुबाया ने यह आरोप लगाए है।