फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आशीर्वाद देने आई थी साध्वी, लेकिन मौत दे गई, अब किया खतरनाक कारनामा

Mon, 17 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
शादी में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने आई एक साध्वी मौत देकर चली गई। मिनटों में खुशियां मातम में बदल गई थीं, अब इन्होंने एक और खतरनाक कारनामा किया है।
विज्ञापन

2 of 7
न साध्वी देवा ठाकुर
बात हो रही है साध्वी देवा ठाकुर की जो करनाल में एक शादी समारोह में फायरिंग को लेकर चर्चा में आई थी। इस फायरिंग में छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी, जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद वे फरार हो गई थीं, पर बाद में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, वे जेल में भी रहीं। कुछ समय पहले ही रिहा हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 7
साध्वी
अब साध्वी देवा ठाकुर ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से एक विशेष धर्म के लोगों को चेताया है कि जब हज यात्रा निकलेगी तो शिव भक्त भी हमले का जवाब देंगे। इतना ही नहीं साध्वी ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि, तुम लोग हज पर दिल्ली-मुंबई होकर ही जाओगे ना, देखना उस दिन ये शिवभक्त, गोभक्त और राष्ट्रभक्त कैसा बदला लेंगे?

4 of 7
साध्वी
साध्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी संदेश दिया है और कहा है कि आपको दस सिर काटने के लिए चुना था, न ही निंदा करने के लिए। साध्वी कह रही हैं कि अब निंदा छोड़िये और कार्रवाई कीजिये। साध्वी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है और लोग इस पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। साथ ही इसे लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।  
विज्ञापन

5 of 7
साध्वी
दस जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की घटना के बाद साध्वी ने कई फेसबुक पोस्ट किए हैं। इनमें एक धर्म विशेष के लोगों के लिए अपशब्द कह रही हैं। ताजा वीडियो में साध्वी ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर ओवैसी और आजम खान पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा है हर मामले पर भोंकने वाले ये नेता अब चुप क्यों हैं।
विज्ञापन

6 of 7
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी ने कुरान पर भी सवाल उठाए हैं और इस पर बैन लगाने की मांग की है। साध्वी का कहना है कि अगर किसी हिंदू के पास दो हथियार मिल जाए तो उस पर कई तरह की धाराएं लगा दी जाती हैं, लेकिन आतंकियों का कुछ नहीं हो पा रहा है। अब समय आ गया है कि मस्जिदों की भी तलाशी करनी चाहिए और सभी को दिखाना चाहिये कि यहां पर कितने असलाह छिपाये गए हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करनाल साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : self
वीडियो में साध्वी ने बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं हैं, साथ ही कई जगहों पर उनको गालियां भी दी हैं, जबकि हिंदुओं को उन्होंने शेर कहा है। साध्वी ने एक सवाल भी किया है कि हर बार देश के गृह मंत्री के जन्मदिन पर ही आतंकी हमले क्यों होते हैं? अब आतंक के सफाये का समय है। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। राम मंदिर बनाने को लेकर भी उन्होंने आह्वान किया है। लिखा है कि कट्टर हिंदू और मर्द इस वीडियो को देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें