जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने स्प्रे से तेजाब डालना शुरू कर दिया। देखते-देखते 9 महिलाएं झुलस गईं। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
कपूरथला के गांव बहुई में सोमवार सुबह जमीन विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने एक दूसरे पर एसिड (तेजाब) डालना शुरू कर दिया। इस एसिड अटैक में दोनों गुटों की नौ महिलाएं झुलस गईं। इनमें सरपंच की पत्नी, पांच मनरेगा कर्मी, एक किशोरी और गांव की दो अन्य महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
सरपंच की पत्नी की हालत गंभीर है उसे जालंधर ले जाया गया है। बाकी आठ महिलाएं सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन हैं। सोमवार सुबह गांव बहुई में जमीन, जिसे पंचायती बताया जा रहा है में मिनी पैलेस बनाने की तैयारी हो रही थी। मनरेगा स्कीम के तहत कुछ महिलाएं जगीरो, जसबीर कौर, तारा रानी, शांति और जसवीर कौर सफाई करते हुए ईंटें उठा रही थीं।
4 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
गांव के ही निर्मल सिंह, उसकी पत्नी रजविंदर कौर ने उनका विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी से बात हाथापाई तक पहुंच गई और देखते ही देखते ही मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर राजवंत कौर व सरपंच विनोद कुमार सहगल की पत्नी रीना सहगल भी वहां पहुंच गई। राजविंदर कौर और उसकी बेटी लवप्रीत कौर ने उनपर स्प्रे से तेजाब डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
इससे सातों महिलाओं के चेहरों व अन्य हिस्सों पर तेजाब गिर गया। गांव के लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। रीना सहगल को गंभीर हालत के चलते जालंधर ले जाया गया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि राजविंदर कौर और उसकी बेटी ने ही तेजाब पहले से मंगवाकर रखा था।
विज्ञापन
6 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
गांव की ही पूर्व सरपंच सुखजिंदर कौर के अनुसार राजविंदर का परिवार ही विवाद खड़ा करता आ रहा है क्योंकि वह उक्त जमीन पर अपना मालिकाना हक जता रही है जबकि सरकार ने वहां पर मिनी पैलेस बनाने की अनुमति प्रदान की है और टंकी भी पहले से बनी हुई है। सिविल अस्पताल में ही भर्ती दूसरे गुट की महिला राजविंदर कौर ने आरोपों को झुठलाते हुए आरोप लगाया कि उस पर और उसकी बेटी लवप्रीत कौर पर उक्त महिलाओं ने सरपंच विनोद कुमार के इशारे पर तेजाब डाला है।
विज्ञापन
7 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
सरपंच उसकी 10 कनाल सात मरले जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पहले भी धक्केशाही से उनकी जमीन पर टंकी बनवा दी गई। यह मामला अदालत में है। जनवरी में इस पर हाईकोर्ट में निर्णय होना है। उसने बताया कि सरपंच ने पहले पांच बार उन पर हमले करवाए और सत्ताधारी पार्टी के एक नेता के कहने पर तो जेसीबी की मदद से कब्जा भी करने की कोशिश हुई। राजवंत कौर व राजविंदर कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना कोतवाली की पुलिस भी एसएचओ सिकंदर सिंह के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची। पुलिस की ओर से दो लोगों निर्मल सिंह और राजविंदर कौर की सास रतन कौर को हिरासत में लेने की सूचना है लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। डीएसपी सब डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। घटना के मूल कारणों को जानने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।