फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली MMS कांड: आरोपी छात्रा ने कबूला- दूसरे लड़कियों के वीडियो बनाए, किस-किस के... याद नहीं

Mon, 19 Sep 2022 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मोहाली वीडियो केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार रात से ही मामले ने तूल पकड़ लिया था। इस दौरान कई वीडियो भी वायरल हुए। कुछ लड़कियों ने हॉस्टल की वार्डन को प्रकरण के बारे में बताया। वार्डन आरोपी छात्रा के पास पहुंची और उसे बुरी तरह डांटा। पूछा कि लड़के के झांसे में कैसे आई और उससे क्या रिश्ता है। मौके पर कुछ अन्य छात्राएं भी मौजूद थीं। सब के सामने आरोपी छात्रा ने स्वीकार किया कि लड़के के दबाव में आकर उसने ऐसा किया। उसने स्वीकार किया कि कई लड़कियों के वीडियो बनाए थे और फोटो भी खींचे थे लेकिन उन्हें लड़के को नहीं भेजा बल्कि डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सूना पड़ा कैंपस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद छात्राएं उसे अलग कमरे ले गईं और पूछा कि क्या उसके कोई आपत्तिजनक फोटो या वीडियो लड़के पास हैं जिन्हें लेकर वह उस पर दबाव बना रहा है। अगर ऐसा है तो वह उसकी पूरी मदद करेंगी। पुलिस के जरिए उसे पकड़वाएंगी लेकिन आरोपी लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया। वायरल वीडियो में आरोपी छात्रा ने स्वीकार किया कि पहले वह लड़के को फोटो और वीडियो भेजती थी लेकिन उसने सब डिलीट कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब लड़के के पास वीडियो और फोटो हैं कि नहीं उसे नहीं पता लेकिन उसने हॉस्टल की किसी लड़की की वीडयो या फोटो नहीं भेजी है। लड़कियों ने उसे समझाया कि उसकी गलती नहीं हुई तो मामला हॉस्टल से बाहर नहीं जाएगा, घर की बात तो दूर है। 

4 of 5
रात में भी छात्रों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद छात्राओं ने आरोपी लड़की को शिमला निवासी अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करने को कहा तब तक लड़के का फोन आ गया। उसने पूछा कि तुम्हारे मोबाइल में कौन-कौन से एप हैं। लड़की ने कहा कि मैं सारे एप यूज करती हूं। लड़के ने कहा कि स्क्रीनशॉट खींचकर दो। उसके बाद फोन कट गया और दोबारा करने पर उसने उठाया नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद छात्राओं ने आरोपी छात्रा से पूछा कि किस-किस लड़की की वीडियो बनाई थी। इस पर आरोपी ने कहा कि उसे याद नहीं कि किस-किस के वीडियो उसने बनाए हैं। उसके बाद एक वीडियो देर रात का वायरल हुआ जिसमें यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों से हॉस्टल के विद्यार्थियों की झड़प हो रही है। सुरक्षाकर्मी छात्रों को दौड़ा रहे हैं, वहीं छात्र वी वांट जस्टिस का नारे लगा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें