फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल की बेटी ने खोला मां के कत्ल के राज, मेरा चाचा कातिल, पर क्यों?

Sat, 09 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के पानीपत में देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पानीपत में महिला की हत्या कर दी गई। वारदात का राज महिला की 9 साल की बेटी ने पुलिस के सामने खोल दिया। बोली, कत्ल मेरे चाचा ने किया, लेकिन क्यों?
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा के पानीपत में देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात, बीते दिन थाना शहर के अंतर्गत भैंसवाल रोड पर हुई। मृतका के पति मेहल सिंह ने बताया कि बुधवार रात भैंसवाल रोड पर स्थित उनके घर में उनकी पत्नी रुपेंद्र कौर (30) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उस वक्त रुपेंद्र कौर अपनी बेटी प्रीत, गुल्लु और बेटे युवराज के साथ रात को सो रही थी। मेहल सिंह ने हत्या का आरोप अपने मौसेरे भाई भाई बूटा सिंह पर लगाया है।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा के पानीपत में देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेहल सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से गांव अज्जीजुलापुर के रहने वाले हैं। कई सालों से गांव भैंसवाल रोड पर रह रहे थे। वह बुधवार शाम को खेत में काम कर रहा था। वहां उसका मौसेरा भाई गांव फरीदपुर निवासी बूटा सिंह आया। इसके वह बूटा सिंह खेत में छोड़कर गांव भैंसवाल मोड़ स्थित अपनी खाद की दुकान पर चला गया। रात आठ बजे वह फिर से खेत में पहुंच गया। वहां वह बूटा सिंह के साथ 12 बजे तक रहा।

4 of 7
हरियाणा के पानीपत में देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रात 12 बजे बूटा सिंह ने उससे बाइक लेकर अपने खेत के लिए चला गया। रात दो बजे फोन कर दोबारा उसके पास खेत में आने के लिए बूटा सिंह ने कहा। इसके बाद बूटा सिंह करीब ढाई बजे बाइक लेकर दोबारा उसके पास आ गया। इसके बाद दोनों खेत में ही सो गए। सुबह छह बजे बूटा सिंह बाइक लेकर घर चला गया और वह खेत में ही रह गया। सुबह करीब सात बजे उसके पास पड़ोसी का फोन आया। पड़ोसी ने ही उसे रुपेंद्र कौर की हत्या के बारे में बताया। वह घर पहुंचा, तो वहां भीड़ जमा थी और बच्चे रो रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा के पानीपत में देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेहल सिंह के अनुसार, उसकी बड़ी बेटी प्रीत ने बताया कि रात को चाचा बूटा सिंह घर पर आए थे। बूटा सिंह ने मम्मी के साथ लड़ाई की और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने बूटा सिंह को फोन कर इस बारे में पूछा तो उसने फोन काटकर स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी है। मृतका के पति मेहल सिंह ने बताया कि वह मकान बनवा रहा था। मंगलवार को ही वह गांव चंदौली निवासी चांद से एक लाख रुपये लेकर आया था। बूटा सिंह को इसकी जानकारी थी। बूटा सिंह ने एक लाख रुपये के लालच में अपनी भाभी की हत्या कर दी और एक लाख रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा के पानीपत में देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतका का परिवार रुपेंद्र कौर की हत्या के बाद लूट पर अड़ा है। लेकिन, पुलिस लूट से इनकार कर रही है। पुलिस ने बताया कि मौके से सोने-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये की नकदी मिली है। यह सब परिजनों को सौंप दिया है। इसलिए उसका मानना है कि लूट के लिए हत्या नहीं की गई। पुलिस प्राथमिक जांच में अवैध संबंधों की आंशका जता रही है। बूटा सिंह अकसर मृतका रुपेंद्र कौर के पति मेहल सिंह के पास आता जाता था। दोनों मौसेरे भाई थे। बूटा सिंह रात 12:30 बजे रुपेंद्र कौर के पास गया था। पुलिस इस तथ्य को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा के पानीपत में देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
भैंसवाल रोड पर एक महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। घर में लूटपाट नहीं हुई है। पुलिस को घर की तलाशी में जेवरात और पैसे मिले हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी बूटा सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें