फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्पल का प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, तो भूलकर भी इग्नोर न करें ये जानकरी, वरना पछताएंगे

Fri, 21 Sep 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
छापेमारी करते पुलिस अधिकारी
एप्पल का प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इग्नोर करना आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि इन दिनों एक एप्पल को लेकर एक सावधान करने वाली खबर है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
 चंडीगढ़ से आई स्पीड नेटवर्क टीम ने पठानकोट के 4 दुकानदारों को एप्पल कंपनी का ठप्पा लगाकर नकली बैटरी, चार्जर समेत कई प्रोडक्ट बेचते पकड़ा है। कंपनी फील्ड अफसर की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने चारों दुकानदारों पर मामला दर्ज किया है। कंपनी ने रेड से पहले 5 दिन तक दुकानों की रैकी की, वहां से सामान खरीदा और उसको कंपनी की आधिकारिक लैब से टेस्ट करवाया, नकली पाए जाने पर एसएसपी को रिपोर्ट दी और थाना 1 की पुलिस के साथ गुरूवार देर शाम दुकानों पर रेड कर सारा सामान जब्त किया। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
कंपनी के डायरेक्टर रोमेश दत्त ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने यहां पहुंचकर दुकानदारों से ऑरिजिनल असेसरी मांगकर खरीदारी की, दुकानदारों ने असली असेसरी देने के बजाय नकली सामान दिया, जबकि पैसे असली कीमत के अनुसार ही लिए। सामान की वेरिफिकेशन करवाने के बाद पुलिस में शिकायत दी। रेड के दौरान दुकानों से एप्पल के नकली बैटरी, चार्जर, स्कीन, गार्ड, कवर, ब्लूटुथ सहित कुल 1400 प्रोडक्ट बरामद हुए।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
 बताया कि पकड़े गए सामान की कीमत 20 लाख से अधिक है।  रोमेश दत्त ने बताया कि उक्त दुकानदारों के नकली सामान बेचने से एक तो कंपनी को आर्थिक हानि पहुंच रही थी वहीं, लोगों को भी नकली सामान बेचा जा रहा था।             
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
नकली बैटरी से फोन होता है ब्लास्ट            
कंपनी के डायरेक्टर रोमेश दत्त ने बताया कि असली मोबाइल के साथ नकली असेसरी लगने से मोबाइल और यूजर दोनों का नुकसान है। अक्सर कॉलिंग के दौरान, चार्जिंग करते हुए या जेब में मोबाइल फटने की घटनाएं सामने आती हैं, ऐसा केवल नकली बैटरी और चार्जर के कारण होता है। वहीं जांच अधिकारी एसआई मनदीप सलगौत्रा ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी स्थित महालक्ष्मी सेल्यूलर सॉल्यूशन, न्यू मोबाइल प्लानेट, मोबाइल प्लानेट और मोबाइल दुकान मालिकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट की धारा 63/65 के तहत मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें