4 युवक नहर में नहाने गए थे, लेकिन पानी के तेज बहाव में चारों बह गए। दो युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन दो डूब गए। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
टोहाना नहर में चार युवक बहे, दो बचे और दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा टोहाना में हिसार रोड स्थित सिद्धमुख नहर का है। बचने वाले युवकों के नाम गांव समैण निवासी प्रवीन और सुमित बताए जा रहे हैं। वहीं, डूबने वाले युवक नरवाना के गांव कालवन निवासी संजय, हरनामपुरा निवासी पवन बताए जा रहे हैं। इनके शव शुक्रवार सायं बढ़ईखेड़ा और डांगरा गांव में मिले। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
3 of 6
टोहाना नहर में चार युवक बहे, दो बचे और दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, संजय पवन प्रवीण और सुमित चारों दोस्त हैं। संजय, पवन और प्रवीन नरवाना के केएम कालेज में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र हैं, जबकि सुमित टोहाना के भूना रोड स्थित इंदिरा गांधी कालेज में पढ़ता है। शुक्रवार शाम को संजय रिअपीयर का फार्म भरने के लिए अन्य तीनों साथियों के साथ आईजी कॉलेज में पहुंचा। सारा काम निपटाने के बाद वे चारों सिद्धमुख नहर पर नहाने पहुंच गए।
4 of 6
टोहाना नहर में चार युवक बहे, दो बचे और दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सुमित, प्रवीन और संजय तो नहर में उतर नहाने लगे, लेकिन पवन नहर के किनारे बैठ गया। इस दौरान अचानक पवन का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। बाकी तीन साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूबने लगे। चिल्लाने की आवाजें सुनकर नहर किनारे काम कर रहे मजदूर दौड़े आए और एक को बचा लिया। एक युवक को तैरना आता था, तो वह खुद बाहर निकल आया।
विज्ञापन
5 of 6
टोहाना नहर में चार युवक बहे, दो बचे और दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, संजय और पवन पानी के बहाव के साथ बह गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही एसआई दयानंद और एचसी राजेश ने भाखड़ा हेड पर पहुंचकर पानी के बहाव को कम करवाया। दूसरी ओर, गांव के लोग मानव श्रृंखला बनाकर बहे युवकों की तलाश में जुट गए। देर शाम दोनों के शव बढ़ईखेड़ा और डांगरा गांव में मिल गए।
टोहाना नहर में चार युवक बहे, दो बचे और दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी एसआई दयानंद ने बताया कि लगभग दो बजे उन्हें सूचना मिली थी कि नहर में नहाते समय चार में से दो छात्र नहर में डूब गए हैं। वे घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को लेकर भाखड़ा हेड पर जांच कर पानी के बहाव को कम करवाया। नहर में बहे संजय और पवन का शव शुक्रवार सायं बढ़ईखेड़ा और डांगरा गांव में मिल गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना अस्पताल भिजवा दिया था।