लंबे समय से प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में चल रहे सिक्सर किंग युवराज सिंह ने टिवटर पर अपनी शादी को लेकर ऐसा ऐलान किया है, हेजल भी हैरान हैं।
विज्ञापन
2 of 7
हेजल कीच-युवराज सिंह
युवराज सिंह अपनी मंगेतर हेजल कीच के साथ एक ही जगह दो बार शादी करेंगे। युवी और हेजल की सगाई बाली (इंडोनेशिया) में हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार युवी और हेजल की सिख परंपरानुसार चंड़ीगढ़ के गुरुद्वारा में 30 नवंबर को शादी होगी। हिंदू परंपरानुसार गोवा में 2 दिसंबर को शादी होगी।
विज्ञापन
3 of 7
युवराज सिंह शादी
- फोटो : instagram
इनकी शादी का कार्ड सामने आया है जो अपने अनोखे डिजाइन की वजह से सुर्खियों में है। शादी का थीम क्रिकेट पर आधारित है। जहां युवराज की मां शबनम अपनी छोटी बहू आकांक्षा शर्मा के साथ जबानी जंग में बिजी हैं। वहीं दूसरी तरफ युवराज और हेजल की शादी की तैयारियां जोर-शोरों से चल रही हैं।
4 of 7
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
इस कपल के मुंबई के करीबी दोस्तों के इस शादी में उपस्थित होने का अनुमान है। इनका संगीत और शादी का रिसेप्शन दिल्ली में 5 और 7 दिसंबर को होगा। संगीत समारोह छतरपुर के पास एक फॉर्म हाउस रहेगा जबकि रिसेप्शन के दिल्ली के एक प्रसिद्ध होटल में होगा। शादी की तैयारियां जोर-शोर से जारी है।
विज्ञापन
5 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : instagram
समारोह को ‘वायएचपीएल’ अर्थात युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग के नाम से आयोजित किया जाएगा। आमंत्रण पत्रों का यह आइडिया डिजाइनर्स सैंडी और कपिल खुराना ने तैयार किया है। सैंडी ने बताया कि युवी और हेजल अपनी शादी को अलग रूप देना चाहते थे, इसके चलते इस आमंत्रण पत्र में कई कार्टून्स और इलस्ट्रेशंस रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : Social media
डिजायनर सैंडी और कपिल शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वो दोनों ही कुछ अलग करना चाहते थे। इसी वजह से इनविटेशन कार्ड में दोनों के कार्टून मौजूद हैं। कपिल ने कहा कि जब हमने कार्ड का पोस्टल स्टैंप बनाया तो उसमें हेजल और युवराज के कार्टून थे। दोनों को यह पसंद आया।
कपिल के मुताबिक इसी वजह से गोवा के शादी फंक्शन के लिए इसी कॉन्सेप्ट को रखा गया है। चंढीगढ वाली शादी के लिए कार्ड को गोल्डन जबकि गोवा के लिए व्हाइट कलर को रखा गया है। परिवार के सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ वाली शादी का न्यौता युवराज के पिता योगराज की तरफ से है।