रेसलर द ग्रेट खली और क्रिकेटर हरभजन भज्जी सप्ताह में दूसरी बार आमने-सामने हुए। आखिर खली के रेसलर पर क्यों भड़के थे भज्जी जो एक घूंसे में फैसला कर दिया।
विज्ञापन
2 of 10
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
मामला, शनिवार रात का है। भज्जी जब दर्शकों के साथ बातचीत कर रहे थे तब सुपर खालसा इंद्र सिंह ने खुद को हरभजन सिंह भज्जी से बड़ा सुपर स्टार कहते हुए उन्हें धक्का देने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 10
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
भज्जी को यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और गस्से से भड़कते हुए भज्जी ने पलटवार करते हुए इंद्र सिंह को एक जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे इंद्र सिंह रिंग के बाहर जा गिरा। हरभजन ने खली के रेसलर खालसा को हरा दिया।
4 of 10
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
यह एक फ्रैंडली मैच था, जिसे हरभजन सिंह भज्जी ने जीत लिया। भज्जी ने दर्शकों के साथ बातचीत में कहा कि खली का ढाई नहीं, बल्कि 40 किलो का हाथ है। इसलिए मेरे साथ कोई पंगा न ले, क्योंकि खली मेरे साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 10
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
हरभजन का हौंसला देख खली भी दंग रह गए। उन्होंने भज्जी को गदा इनाम में दी। एकेडमी में खली के साथ उनकी बेटी अवलीन भी मौजूद थी। हरभजन ने उनके साथ भी कुछ वक्त बिताया। हरभजन में अवलीन को अपनी गोद में बिठाकर रिंग में चल रही फाइट को एन्जॉय किया।
विज्ञापन
6 of 10
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
भज्जी ने कहा कि अकेडमी में युवाओं को रेसलिंग की बेहतरीन ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे अच्छे रेसलर बनकर तैयार होंगे। भज्जी ने ग्रेट खली के साथ अकेडमी के रेसलरों और मुकाबला देखने आए दर्शकों के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
7 of 10
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 'द ग्रेट खली' क्रिकेटर हरभजन सिंह से मिलने जालंधर स्थित उनके घर पहुंचे और दोनों ने इस दौरान काफी बातचीत की। ग्रेट खली मैदान में हरभजन का मुकाबला करने को राजी हो गए, लेकिन भज्जी ने बदले में कुश्ती रिंग में उनका सामना करने से इंकार कर दिया।
8 of 10
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
द ग्रेट खली के नाम से दुनिया भर में मशहूर दिलीप सिंह राणा और भज्जी ने अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 3 जुलाई को 36 वर्ष के होने जा रहे हरभजन ने लिखा, 'द ग्रेट खली से मेरे घर पर एक शानदार मुलाकात।
9 of 10
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर भज्जी ने लिखा कि हम दोनों ने अपनी अपनी कुछ कहानियां शेयर कीं। इतने बड़े कद और नाम वाले खली बातचीत करने में बेहद खुशमिजाज और साफ दिल के इंसान हैं।'हरभजन ने ऑटोग्राफ कर अपना एक बैट भी खली को भेंट किया।
जालंधर में हरभजन सिंह और खली के स्टूडेंट की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
43 वर्षीय खली ने लिखा, 'मैं जालंधर में हरभजन से मिला। वे उतने ही अच्छे इंसान हैं, जितने कि अच्छे गेंदबाज हैं।' खली ने भज्जी के परिवार के साथ समय बिताया और दोनों ने इस दौरान एक दूसरे को अपने किस्से सुनाए।