फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 'मौत' की चीखें गूंजी

Tue, 31 Mar 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
प्राचीन भैरूधाम से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो कुंड पहाड़ियों के पास पलट गया। सभी फरीदाबाद निवासी बताए जा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए, पूरा हादसा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 'मौत' की चीखें गूंजी

2 of 6
हादसे में एक मासूम की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रेवाड़ी के गांव बासदूदा में भैरू बाबा के धाम पर तीन दिवसीय विशाल मेला लगा है। इस मेले में हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली, यूपी और पंजाब आदि प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 'मौत' की चीखें गूंजी

3 of 6
मेले के दूसरे दिन ओल्ड फरीदाबाद निवासी खजान सिंह का परिवार भी भैरूधाम पर पूजा के लिए पहुंचा था। सभी पूजा करने के बाद ऑटो से रेवाड़ी की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान कुंड बैरियर के निकट ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 'मौत' की चीखें गूंजी

4 of 6
हादसे में ऑटो सवार खजान सिंह की 4 वर्षीय मासूम पलक की मौत हो गई जबकि चिराग, सोनू, शारदा, संगीता, अनिल, पूजा आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 'मौत' की चीखें गूंजी

5 of 6
बच्ची की मौत के बाद ट्रॉमा सेंटर में बैठे उसके पिता खजान सिंह का कहना है कि अगर समय रहते उसकी बच्ची को इलाज मिल जाता तो उसे बचाया जा सकता है। खजान के अनुसार हादसे के आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। यही नहीं कुंड बैरियर के पास स्थित जिस निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया वहां डाक्टरों ने उन्हें देखने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, 'मौत' की चीखें गूंजी

6 of 6
वहीं ट्रॉमा सेंटर में भी चिकित्सकों की जगह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर ही इलाज करने का आरोप लगाया जा रहा है। बता दें कि कुंड से लेकर रेवाड़ी तक कोई भी सरकारी अस्पताल नहीं है। अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें