फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में हादसा, परिवार के 5 लोगों की मौत

Mon, 27 Oct 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
1 of 5
नेशनल हाईवे पर खौफनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हरियाणा के हिसार जिले से सिरसा जाने वाले दिल्ली-फाजिल्का नेशनल हाईवे पर गांव चिकनवास के नजदीक रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घटी। दरअसल इंडिगो कार और कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

हिसार में हादसा, परिवार के 5 लोगों की मौत

2 of 5
मरने वालों में कोर्ट कॉलोनी सिरसा निवासी 45 वर्षीय राजरानी, उसकी बेटी 17 वर्षीय दीपिका, 65 वर्षीय ससुर हरबंस, 20 वर्षीय बेटा हिमांशु और उसका चचेरा भाई हिसार के जवाहर नगर निवासी 22 वर्षीय मोहित हैं। इसके अलावा राजरानी का पति चरणजीत और उसका बेटा लक्ष्य घायल हो गए। पूरा परिवार गाड़ी से करीब डेढ़ बजे के आसपास सिरसा जा रहे थे।
विज्ञापन

हिसार में हादसा, परिवार के 5 लोगों की मौत

3 of 5
सभी शनिवार रात को अपने रिश्तेदार हिसार निवासी इंद्रजीत के घर जागरण में आए थे। इंद्रजीत ने बताया कि चरणजीत का पूरा परिवार उनके यहां हिसार के मित्तल नगर में जागरण में आए हुए थे। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वे इंडिगो गाड़ी से घर जाने के लिए निकले। गांव चिकनवास के पास उनकी गाड़ी की टक्कर सामने से आ रहे पशुओं से भरे कैंटर के साथ हो गई।

हिसार में हादसा, परिवार के 5 लोगों की मौत

4 of 5
टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी की छत ही उड़ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। सिरसा निवासी चरणजीत के शहर में गैस के प्लांट हैं। चरणजीत और उसके 12 वर्षीय बेटे लक्ष्य को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में हादसा, परिवार के 5 लोगों की मौत

5 of 5
परिजनों ने दोनों पिता-पुत्र को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों की हालात गंभीर बनी हुई है। अग्रोहा पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों को पता लगा रही है। अग्रोहा थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि चरणजीत के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें