फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, हादसे में 4 की मौत

Thu, 04 Jun 2015 07:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा में जींद जिले में माता के मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 4 की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। देखिए, कैसे हुआ हादसा।
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, हादसे में 4 की मौत

2 of 6
हादसा, इंद्री-लाडवा रोड स्टेट हाईवे परगांव खानपुर के पास बने टोल प्लाजा के समीप  हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली व ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया, जबकि ईंटों से भरी ट्रॉली मौके पर खड़ी रही।
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, हादसे में 4 की मौत

3 of 6
यमुनानगर के गांव भूखड़ी व जंडौला से नौ श्रद्धालु जींद के गांव पाथरी स्थित माता के मंदिर में पूजा करके फोर व्हीलर में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। सुबह जैसे ही वे इंद्री के गांव खानपुर के पास बने टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टाटा एस की भिड़ंत हो गई।

मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, हादसे में 4 की मौत

4 of 6
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया, जबकि ईंटों से भरी ट्रॉली मौके पर खड़ी रही। इसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई,
जबकि दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, हादसे में 4 की मौत

5 of 6
मरने वालों में भूखड़ी निवासी बलजीत (50) व जंडौला निवासी रामचंद्र (70) कूड़ा राम (55) व जसबीर शामिल हैं। वहीं, सुनहरी देवी, सत्या देवी, उषा देवी, राजीव अरमान घायल हैं। घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, हादसे में 4 की मौत

6 of 6
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। इंद्री के थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें