फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को ट्रक ने कुचला तो पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
1 of 6
बाइक पर बेटी को दवा दिलाकर लौट रहे थे कि ट्रक ने टक्कर मारी और बेटी को कुचल दिया। पहले गुस्सा ट्रक पर उतरा फिर पुलिस पर। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

बेटी को ट्रक ने कुचला तो पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

2 of 6
हादसा, करनाल में हांसी चौक से घोघड़ीपुर जाने वाली सड़क पर हुआ। यहां चार वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर ट्रक को ईंटों व डंडों से तोड़ डाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। गुस्साए लोग पकड़े आरोपी चालक को उनके हवाले करने और मौके से भागे परिचालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बेटी को ट्रक ने कुचला तो पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

3 of 6
भीड़ ने चेतावनी दी कि यदि एसपी व डीएसपी मौके पर नहीं पहुंचे तो वह ट्रक में आग लगा देंगे। करीब आधे घंटे तक बातचीत का दौर चलता रहा। एसपी व डीएसपी मौके पर नहीं पहुंचे। लिहाजा गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस का पारा भी चढ़ गया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कर दी। इससे भीड़ कुछ क्षणों के लिए इधर-उधर भागी, लेकिन जैसे ही पानी खत्म हुआ भीड़ फिर जुट गई।

बेटी को ट्रक ने कुचला तो पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

4 of 6
पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, तो लोगों का पारा चढ़ गया और गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान जो भी पुलिसकर्मी महिलाओं व पुरुषों के हत्थे चढ़ा उसकी जमकर पिटाई हुई। मामला इतना अधिक बढ़ा कि पुलिस को आंसू गैस के दो गोले छोड़ने पड़े। तीन घंटे तक रोड जाम रहा और भीड़ ने जमकर बवाल काटा। पुलिस ने जाम लगाने व तोड़फोड़ करने वाले सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बेटी को ट्रक ने कुचला तो पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

5 of 6
करीब डेढ़ बजे हांसी रोड पर घोघड़ीपुर फाटक के पास निशा और बलबिंदर उर्फ धर्मेंद्र निवासी न्यू रमेश नगर बेटी स्वाति (4) को दवा दिलाकर घर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और आगे बैठी 4 वर्षीय स्वाति नीचे गिर गई, जिससे ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। भीड़ ने चालक को पकड़ लिया, जबकि परिचालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को ट्रक ने कुचला तो पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

6 of 6
ट्रक के भीतर उत्तेजित भीड़ ने पुलिस के सामने ही आग लगा दी, लेकिन पुलिस कुछ न कर सकी। इसके बाद पुलिस ने आसपास से मिट्टी उखाड़ते हुए मिट्टी डालकर आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग नियंत्रित नहीं हुई। पानी की बौछारें मारने के लिए बुलाई गई गाड़ी से भी ट्रक के भीतर लगी आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भीड़ से बाल्टी देने के लिए प्रार्थना करते रहे लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। बाद में पुलिस के पानी के टैंकर से ट्रक में लगी आग बुझाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें