फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा भाभी को दी दर्दनाक मौत, विचलित करने वाली तस्वीरें

Wed, 19 Aug 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अविवाहित जेठ ने 50 वर्षीय भाभी को इतनी दर्दनाक मौत दी कि देखकर रूह कांप जाए। देखिए मन विचलित करने वाली तस्वीरें।
विज्ञापन

विधवा भाभी को दी दर्दनाक मौत, विचलित करने वाली तस्वीरें

2 of 6
मामला पंजाब के फरीदकोट के गांव ढिलवां खुर्द का है। जेठ अपनी 50 वर्षीय भाभी के चरित्र पर शक करता था। इस कारण उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। मृतका का नाम वीरपाल कौर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जेठ जोगिंद्र सिंह उर्फ गिंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधवा भाभी को दी दर्दनाक मौत, विचलित करने वाली तस्वीरें

3 of 6
पुलिस के अनुसार वीरपाल कौर के पति जगसीर सिंह की तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह अपने 14 वर्षीय बेटे अवतार सिंह के साथ रहती थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां मनप्रीत कौर व ज्योति शादीशुदा हैं। विधवा वीरपाल कौर का अविवाहित जेठ जोगिंदर सिंह उर्फ गिंदर भी इन दिनों उनके साथ ही रहता था।

विधवा भाभी को दी दर्दनाक मौत, विचलित करने वाली तस्वीरें

4 of 6
पुलिस को दिए बयान में वीरपाल कौर के दामाद व गांव काऊंनी निवासी हरमीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी उसकी सास के चाल चलन पर शक कर रहा था और उसके साथ रंजिश रखता था। मंगलवार को हरमीत सिंह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर के साथ अपनी ससुराल गांव ढिलवां खुर्द आया हुआ था।

विज्ञापन

विधवा भाभी को दी दर्दनाक मौत, विचलित करने वाली तस्वीरें

5 of 6
सुबह करीब 8 बजे उसकी सास वीरपाल कौर घर के बरामदे में बर्तन धो रही थी। इस दौरान जोगिंदर सिंह ने धमकियां देते हुए तेजधार हथियार से उसकी सास पर धावा बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल वीरपाल को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा भाभी को दी दर्दनाक मौत, विचलित करने वाली तस्वीरें

6 of 6
थाना सादिक प्रभारी एसआई जसपाल सिंह के अनुसार पुलिस ने हरमीत सिंह के बयान पर मृतका के जेठ जोगिंदर सिंह उर्फ गिंदर के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें