दूध की डेयरी पर काम कर रहे युवक की गोली मार कर हत्या के बाद भड़के लोगों ने सड़क जाम कर रोडवेज की 2 बसें फूंक दी। देखिए बवाल की तस्वीरें।
विज्ञापन
युवक की हत्या से बवाल, सड़क जाम कर फूंक दी रोडवेज की बसें
2 of 6
दूध की डेयरी पर काम कर रहे युवक की गोली मार कर हत्या के बाद भड़के लोगों ने सड़क जाम कर रोडवेज की 2 बसें फूंक दी। मामला हरियाणा के हिसार/मंडीआदमपुर स्थित गांव सदलपुर का है। इससे पहले बदमाशों ने डेयरी मालिक को ललकारते हुए हवाई फायर किए और गांव में ही एक अन्य घर के बाहर भी गोलियां चलाई। इस घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने आदमपुर से फतेहबाद के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज की दो बसों को फूंक दिया।
विज्ञापन
युवक की हत्या से बवाल, सड़क जाम कर फूंक दी रोडवेज की बसें
3 of 6
ग्रामीण करीब छह घंटे तक रोड पर जमे रहे। आखिर पुलिस के आलाधिकारियों ने ग्रामीणों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदलपुर में वीरवार रात दो बदमाशों ने सुभाष उर्फ तेलूराम के घर पर गोलियां चलाई। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर विजय की दूध डेयरी पर पहुंचे। वहां उन्होंने विजय को बाहर बुलाया। जब वह नहीं आया तो उन्होंने हवाई फायर किए।
युवक की हत्या से बवाल, सड़क जाम कर फूंक दी रोडवेज की बसें
4 of 6
डर के मारे विजय ने डेयरी का दरवाजा बंद कर दिया। यह देख बदमाश डेयरी का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और बर्तन साफ कर रहे गांव के ही विनोद (23) को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली तो उनका गुस्सा भड़क गया। गांव में बढ़ रही आपराधिक वारदातों और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भाणा रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
युवक की हत्या से बवाल, सड़क जाम कर फूंक दी रोडवेज की बसें
5 of 6
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच करीब 11 बजे कुछ लोगों ने आदमपुर से फतेहाबाद के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो की दो बसों को रोका और उनमें तोड़फोड़ की। बसों से सवारियां उतरने के बाद बसों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर बसों में लगी आग बुझाई।
युवक की हत्या से बवाल, सड़क जाम कर फूंक दी रोडवेज की बसें
6 of 6
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर में एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जांच अधिकारी माया राम ने बताया कि पुलिस ने थाना मंडी आदमपुर में गांव के ही अनिल, अनूप व इनके साथियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बसें जलाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।