बिना रजामंदी से हुए प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम होता है, ये देखने को मिला सोमवार रात मोहाली में। कमजोर दिल वाले ये तस्वीरें न देखें। सभी फोटो- विशाल शंकर
देखिए, बिना रजामंदी के प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम
2 of 8
वारदात घटित हुई सोमवार रात पंजाब के मोहाली जिले में। युवती का कसूर सिर्फ से था कि उसने दोस्त को शादी से मना किया। गुस्साए लड़के ने सहेलियों संग खड़ी युवती को गोलियों से भून डाला।
देखिए, बिना रजामंदी के प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम
3 of 8
युवती की पहचान अमनदीप कौर (22) के रूप में हुई है। वह फेज-5 में ही एक पीजी में रहती थी। जबकि मूलरूप से जिला फिरोजपुर के गांव ढोलेवाला की रहने वाली है। हमलावर की पहचान जिला फिरोजपुर के गांव राजेवाला निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई।
देखिए, बिना रजामंदी के प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम
4 of 8
लड़की एमसीए की पढ़ाई पूरी कर ट्रेनिंग के लिए पहुंची हुई थी। दस दिन पहले ही शहर में रहने आई थी। सोमवार शाम तीन सहेलियों के साथ फेज-5 मार्केट में सामान लेकर वापिस पीजी जा रही थी। तभी हमलावर गुरमीत अमनदीप कौर को साइड में बुलाकर बातें करने लगा।
देखिए, बिना रजामंदी के प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम
5 of 8
बातचीत करते समय गुस्साए गुरमीत ने अपनी रिवाल्वर से एक साथ तीन फायर लड़की पर कर दिए। गोलियां लड़की की छाती, गले व माथे पर लगीं। बुरी तरह लहुलूहान लड़की को सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देखिए, बिना रजामंदी के प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम
6 of 8
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को जानते थे। लड़के ने जब लड़की के आगे शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़की ने कहा कि जहां उसके पैरेंट्स चाहेंगे वह वहीं, पर शादी करेंगी। लड़के पर हत्या का केस दर्ज कर दिया गया है।
देखिए, बिना रजामंदी के प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम
7 of 8
जिस समय लड़के ने गोलियां चलाई उस समय लड़की के हाथ में एक दूध का पैकेट था। वह भी घटना स्थल पर गिर गया। सीआईए स्टाफ व अन्य माहिरों की टीमों ने घटना स्थल से मिला सारा सामान अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने जो वरना कारें अपने कब्जे में ली हैं, वह दोनों कारें अन लॉक थीं। कार की सीटों पर दो जाली नंबर प्लेटें भी पुलिस को बरामद हुई हैं। वहीं, सीट पर मिठाई का डिब्बा भी रखा हुआ था।
जो कारें पुलिस ने अपने कब्जे में ली हैं। उन पर बीजेपी के स्टिकर बाहरी साइड लगे हुए थे। हालांकि पुलिस इस बारे में बताने से कुछ भी मना कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने फेज-3बी1 में दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने दो लड़कों को राउंअप किया है। जबकि एक लड़का आई-20 से भागने में कामयाब रहा। पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।